Koffee With Karan 8: करण जौहर ही थे अजय देवगन के दुश्मन, रोहित शेट्टी के सामने सिंघम ने किया खुलासा

    रोहित शेट्टी और अजय देवगन करण जौहर के शो पर करने वाले हैं फुल मस्ती, देखिए ये मजेदार प्रोमो

    Koffee With Karan 8: करण जौहर ही थे अजय देवगन के दुश्मन, रोहित शेट्टी के सामने सिंघम ने किया खुलासा

    कॉफी विद करण सीजन 8 का एक और नया प्रोमो सामने आ गया है। नौवें एपिसोड में अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने नजर आ रहे हैं। प्रोमो में करण जौहर अजय देवगन से कई सवाल पूछते हैं जिसमें से एक ये होता है कि अगर काजोल ना बोलें तो उसके पीछे का कारण क्या होगा। अजय ने कहा कि वो उस दिन का इंतजार कर रहे हैं। ये सुनकर करण और रोहित दोनों ही हंसने लगते हैं।

    अजय से करण पूछते हैं हैं कि वो पार्टीज में क्यों नहीं जाते तो वो बताते हैं कि अब उन्हें कोई बुलाता ही नहीं। दूसरे सवाल में करण बोलते हैं कि उन्हें पैपराजी स्पॉट क्यों नहीं करते तो वो कटाक्ष मारते हुए कहते हैं कि वो खुद पैपराजी को नहीं बुलाते और आखिरी सवाल का जवाब सुनकर तो करण जौहर खुद ही सन्न रह जाते हैं। करण अजय से उनके दुश्मन के बारे में पूछते हैं तो वो बताते हैं कि एक टाइम पर करण जौहर ही उनके दुश्मन थे। 

    वहीं रोहित शेट्टी से अजय देवगन के बारे में पूछा जाता है तो वो अजय और सलमान खान का नाम लेते हुए बताते हैं कि इन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ता तो बिंदास होकर अपना शॉट देकर वैनिटी में बैठ जाते हैं। वहीं रोहित शेट्टी से करण जौहर पूछते हैं कि वो कौन सा एक्टर है जो शूट करते वक्त डायलॉग बदल देता है। उन्होंने रणवीर सिंह का नाम लिया और इसके बाद और सवाल पूछे जिनका सबका जवाब रणवीर सिंह की था। ये प्रोमो आप यहां देख सकते हैं।

    अजय देवगन और रोहित शेट्टी सिंघम अगेन लेकर आ रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन के अलावा दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। दीपिका को रणवीर सिंह ने पहली बार अपने कॉप यूनिवर्स में शामिल किया है। उम्मीद है कि इस शो पर फिल्म की भी कुछ डिटेल्स देखने को मिलेंगी।  

    Tags