ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रातों रात हुआ तलाक? आग की तरह फैली सोशल मीडिया पर खबर

    सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का तलाक हो गया है। 

    ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रातों रात हुआ तलाक? आग की तरह फैली सोशल मीडिया पर खबर

    बॉलीवुड के पावर कलर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहते। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात करना नहीं पसंद नहीं करते। हालांकि समय समय पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के बारे में बात करते नजर आ जाते हैं। उसके बाद भी कई बार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर अफवाहें उड़ चुकी हैं। बीते कुछ सालों में कई बार दावा किया जा चुका है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। 

    इसी बीच अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का तलाक हो गया है। जी हां, सही सुना आपने...। हाल ही में अभिषेक बच्चन एक इवेंट में नजर आए थे। इस दौरान अभिषेक बच्चन के हाथ से इंगेजमेंट रिंग गायब थी। रिंग के गायब होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचने लगा। 

    दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। इसी बीच एक ट्वीट ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस के होश उड़ा दिए हैं। पाकिस्तान के जानेमाने फिल्म क्रिटिक उमेर सिद्धू ने इस बात का दावा किया है। उमेर सिद्धू ने ट्वीट करके ऐलान कर दिया है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने चोरी छिपे तलाक ले लिया है। 

    उमेर सिद्धू ने अपने एक ट्वीट में लिखा, ये बात साफ हो चुकी है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अब एक तलाकशुदा कपल हैं। उमेर के इस दावे ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। अभिषेक बच्चन के हाथ से गायब हुई अंगूठी ने फैंस के शक को यकीन में बदल दिया है। यही वजह है जो उमेर सिद्धू के ट्वीट को लोग सच मान रहे हैं। हालांकि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने अब तक भी इस खबर पर मुहर नहीं लगाई है। 

    Tags