पिता बनने के बाद लंदन की सड़कों पर घूमते दिखे विराट कोहली, धड़ल्ले से वायरल हो रही है तस्वीर

    पिता बनने के बाद विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

    पिता बनने के बाद लंदन की सड़कों पर घूमते दिखे विराट कोहली, धड़ल्ले से वायरल हो रही है तस्वीर

    बॉलीवुड के जानेमाने कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बीते दिन से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक पोस्ट शेयर करके इस बात का ऐलान किया था कि वो दोबारा माता पिता बन गए हैं। 15 फरवरी को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर एक बेटे ने दस्तक दी है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। अपनी पोस्ट में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इस बात की जानकारी दी है। 

    बता दें इस समय अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन में हैं। अनुष्का शर्मा ने अपने दूसरे बच्चे को लंदन में जन्म दिया है। इसी बीच अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गए हैं। सोशल मीडिया पर विराट कोहली की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में विराट कोहली लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। विराट का ये अंदाज फैंस को काफा कूल लग रहा है।

    तस्वीर में विराट कोहली एक मोटी जैकेट पहनकर सड़क पर चलते नजर आ रहे हैं। पिता बनने के बाद विराट कोहली की इस एक तस्वीर ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। लोग बीते दिन से ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को माता पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि अब तक भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने माता पिता बनने की खबर को छिपाने की पूरी कोशिश की है। 

    शायद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नहीं चाहते थे कि प्रेग्नेंसी की भनक किसी को भी लगे। हालांकि बीते कुछ महीनों में कई बार अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी को लेकर खुलासे हुए हैं। बावजूद इसके अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कभी भी प्रेग्नेंसी की खबर पर मुहर नहीं लगाई है। 

    Tags