करीना कपूर ने भरी महफिल में किया शाहिद कपूर को मारा इग्नोर, कैमरे के आगे दिखाया एटीट्यूड

    सोशल मीडिया पर करीना कपूर की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वो अपने एक्स शाहिद कपूर को इग्नोर करती नजर आ रही हैं।

    करीना कपूर ने भरी महफिल में किया शाहिद कपूर को मारा इग्नोर, कैमरे के आगे दिखाया एटीट्यूड

    बीती रात दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था। इस अवॉर्ड शो में टीवी और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे थे। इस लिस्ट में करीना कपूर, अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, रुपाली गांगुली, शाहिद कपूर, शाहरुख खान, बॉबी देओल और सनाया मल्होत्रा जैसे सितारों का नाम शामिल है। इस दौरान करीना कपूर बड़े ही ग्लैमरस अंदाज में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का हिस्सा बनने पहुंची थीं। इस अवॉर्ड में करीना कपूर गोल्डन कलर का गाउन पहने नजर आईं। यही वजह है जो लोगों की नजर करीना कपूर की तस्वीरों से हट नहीं रही है। 

    इसी बीच करीना कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर करीना कपूर की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वो अपने एक्स शाहिद कपूर को इग्नोर करती नजर आ रही हैं। जी हां, सही सुना आपने...। बीती रात करीना कपूर का सामना अपने एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर से हो गया। शाहिद कपूर को देखकर करीना कपूर के चेहरे की स्माइल गायब हो गई। 

    मुलाकात करने की बजाय करीना कपूर ने शाहिद कपूर को सबके सामने नजरअंदाज कर दिया। वहीं शाहिद कपूर भी इस मामले को संभालते दिखे। शाहिद कपूर भी किसी और के साथ बातचीत करने में लग गए। करीना कपूर और शाहिद कपूर के इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचना शुरु कर दिया है। 

    एक जमाना था जब करीना कपूर और शाहिद कपूर के प्यार के किस्से आम थे। करीना कपूर और शाहिद कपूर ने चार साल तक एक दूसरे को डेट किया था। करीना कपूर और शाहित कपूर ने चार साल साथ रहने के बाद एक दूसरे से ब्रेकअप किया था। माना जाता है कि सैफ अली खान की वजह से करीना कपूर ने शाहिद कपूर को छोड़ दिया था। बताया ये भी जाता है कि करीना कपूर के पिता को शाहिद कपूर पसंद नहीं थे। करीना कपूर ने अपने परिवार की वजह से भी शाहिद कपूर से दूरी बना ली थी। 

    Tags