अभिषेक बच्चन कम फिल्में मिलने पर भी कैसे करते हैं करोड़ों रुपयों की कमाई?
अभिषेक बच्चन भले ही ज्यादा फिल्में ना करते हों लेकिन वो खुद की कमाई करने के मामले में भी पीछे नहीं हैं...

अभिषेक बच्चन आज 5 फरवरी को अपना 48वां जन्मदिन शेयर कर रहे हैं। वो एक एक्टर होने के साथ साथ एक बढ़िया फैमिली मैन और बिजनेसमैन भी हैं। हालांकि वो बॉलीवुड के अंडर रेटेड एक्टर्स की लिस्ट में आते हैं। पर अभिषेक बॉलीवुड ही नहीं ओटीटी पर भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। उनकी सीरीज ब्रीद को काफी पसंद किया गया था। लेकिन वो बहुत कम ही एक्टिंग में नजर आते हैं, फिर भी कहा जाता है कि उनके पास 280 करोड़ रुपये से ज्यादा की खुद की संपत्ति है। लेकिन फिल्मों में काम मिलने पर भी एक्टर कैसे कमाई कर पाते हैं। आइए आपको बताते हैं।
कबड्डी टीम
सबसे पहले तो जो साफ दिखता है, वो है अभिषेक बच्चन की कबड्डी टीम। उनकी इस टीम का नाम पिंक पेंथर है जो कि जयपुर की तरफ से खेलती है। अभिषेक बच्चन अकसर ही अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचते हैं और खिलाड़ियाों का पूरा उत्साह बढ़ाते हैं। उन्होंने 2014 में इन्वेस्ट किया था, जिसकी वैल्यूएशन लगभग 100 करोड़ के करीब है।
फुटबॉल टीम
अभिषेक बच्चन फुटबॉल टीम चेन्नियन एफसी के को-ऑनर भी हैं। इस टीम में उन्होंने वीता दानी और महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर इनवेस्ट किया था। अभिषेक की रुचि खेलों में भी काफी है। इसलिए तो जब फिल्म घूमर उनके हाथ लगी तो वो उसे मना नहीं कर सके। और क्रिटिकली उनकी ये फिल्म काफी पसंद की गई।
ब्रांड प्रमोशन
आपने अक्सर अभिषेक को किसी ना किसी एड में आते देखा होगा। वो आइडिया की एड में तो काफी नजर आए थे। वो एलजी और वीडियकॉन जैसी ब्रांड्स को भी प्रमोट कर चुके हैं।
फिल्म प्रोडक्शन
अभिषेक बच्चन से एक इंटरव्यू में उनकी इनकम के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने खुद ही कहा था कि फिल्म प्रोडक्शन भी उनकी इनकम का सोर्स है और इसके अलावा वो सपोर्ट्स टीम में पैसा लगाते हैं। जिसका जिक्र हम ऊपर कर चुके हैं।
अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्में
हालांकि कमाई के जरिए में फिल्मों को नहीं भूलना चाहिए। अब अभिषेक बच्चन गुलाम जामुन नाम की फिल्म में लीड रोल करेंगे जिसे अनुराग कश्यप बना रहे हैं। इसके अलावा उनकी धूम 4 की खबरें अकसर आती रहती हैं। लेकिन कंफर्म फिल्म की बात करें तो वो अजय देवगन की फिल्म भोला के सीक्वल में विलेन के रोल में नजर आएंगे। इसकी झलक फिल्म भोला के आखिर में दिखाई देती है।