काजल अग्रवाल के बेटे नील की पहली तस्वीर आई सामने, माँ की तरह क्यूट हैं नन्हे राजकुमार

    ऐसे में उनका सारा समय बेटे की देख रेख में गुजर रहा है। वो इस मदरहुड पीरियड को खास एन्जॉय कर रही है। आज मुंबई एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस को पति गौतम किचलू के साथ स्पॉट किया गया। उनके साथ उनका नन्हा राजकुमार नील भी नज़र आया।

    काजल अग्रवाल के बेटे नील की पहली तस्वीर आई सामने, माँ की तरह क्यूट हैं नन्हे राजकुमार

    एक्ट्रेस काजल अग्रवाल हाल में एक प्यारे से बेटे नील की माँ बनी हैं। ऐसे में उनका सारा समय बेटे की देख रेख में गुजर रहा है। वो इस मदरहुड पीरियड को खास एन्जॉय कर रही है। आज मुंबई एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस को पति गौतम किचलू के साथ स्पॉट किया गया। उनके साथ उनका नन्हा राजकुमार नील भी नज़र आया।

    ये पहला मौका है जब काजल के बेटे की पहली झलक दुनिया को देखने को मिली है। नील अपने पेरेंट्स की तरह बेहद क्यूट हैं। इस वीडियो में काजल बेटे के साथ हैं तो वहीं गौतम ने लगेज पकड़ा हुआ है। इन तस्वीरों और वीडियो को देख कर लग रहा है जैसे ये छोटी फैमिली एक लंबी छुट्टी पर जा रहे हैं।

    काजल और गौतम ने कोरोना काल में शादी की थी। इनकी शादी अक्टूबर 2020 में एक निजी समारोह में पूरी हुई थी। कोरोना की वजह से इस शादी में सिर्फ परिवार और कुछ खास दोस्त लोग ही शामिल हो पाए थे। शादी के बाद इस साल मई में एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया और अब सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने को तैयार हैं। एक्ट्रेस कमल हासन स्टारर फिल्म 'इंडियन 2' में नज़र आयेंगी। वह फिल्म में अपने किरदार के लिए मार्शल आर्ट और घुड़सवारी जैसे नई स्किल्स भी सीख रही हैं। एस शंकर के डायरेक्शन में बन रही 'इंडियन 2' कमल हासन की 1996 की ब्लॉकबस्टर, 'इंडियन' की सीक्वल है। फिल्म के लिए अभी से इंतजार बढ़ गया है।

    Tags