शाहरुख खान की 'जवान' ने तोड़े हिंदी फिल्मों के रिकॉर्ड, ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' को भी छोड़ा पीछे

    'जवान' ने जहां 16वें दिन 7.6 करोड़ की कमाई की थी तो वहीं अब 17वें दिन 13 करोड़ का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है। 'जवान' में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आए हैं।

    Shahrukh Khan

    Shahrukh Khan

    एटली की फिल्म घरेलू और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, 'जवान' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर गिर गई थी लेकिन अब वीकेंड पर 'जवान' के बिजनेस में तगड़ा उछाल आया है। 'जवान' ने 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में खूब धूम मचाई।

    'जवान' ने शुरुआती अनुमान के मुताबिक, 17वें दिन सभी भाषाओं में भारत में ₹13 करोड़ की कमाई की। फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन ₹389.88 करोड़ (हिंदी: ₹347.98 करोड़; तमिल: ₹23.86 करोड़; तेलुगु: ₹18.04 करोड़) और दूसरे हफ्ते का कलेक्शन ₹136.1 करोड़ (हिंदी: ₹125.46 करोड़; तमिल: ₹4.17) है। करोड़; तेलुगु: ₹6.47 करोड़)। अपने तीसरे शुक्रवार को 'जवान' ने ₹7.6 करोड़ कमाए। (हिंदी: ₹7.1 करोड़; तमिल: ₹15 लाख; तेलुगु: ₹35 लाख)

    फिल्म ने अब तक 546.58 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 'जवान' चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। शुक्रवार तक 'जवान' ने दुनिया भर में 953.97 करोड़ की कमाई की। 'जवान' को रिलीज हुए अब 17 दिन हो चुके हैं और फिल्म अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ के क्लब में एंट्री करने की तरफ तेजी से बढ़ रही है। 'जवान' के जरिए शाहरुख खान ने सनी देओल की हाल ही में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' के लाइफ टाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

    'गदर 2' ने 44 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 522.84 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं 'जवान' ने 17 दिनों के ही कुल 546.58 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। शाहरुख खान ने 'जवान' के जरिए सिर्फ दूसरी हिंदी फिल्मों को ही नहीं पीछे छोड़ा है बल्कि अपनी ही ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'पठान' का लाइफ टाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। फिल्म 'पठान' का लाइफ टाइम कलेक्शन 543.05 करोड़ रुपए है। शाहरुख की फिल्म 'पठान' इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी। एटली के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं। 'जवान' में प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, लहर खान, गिरिजा ओक और संजीता भट्टाचार्य भी हैं। फिल्म में संजय दत्त और दीपिका पादुकोण ने कैमियो किया है। 

    हाल ही में एक्स पर आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान एक फैन ने उनसे पूछा, 'दीपिका के साथ 7वीं बार सेट पर कैसा लगा?' उन्होंने जवाब दिया, 'उनके साथ काम करने में हमेशा खुशी होती है।' 

    हाल ही में शाहरुख खान ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'यह एक बड़ा जश्न है। हमें किसी फिल्म के साथ सालों तक रहने का मौका कम ही मिलता है। कोविड और समय की कमी के कारण 'जवान' फिल्म को बनने में चार साल का वक्त लगा। इस फिल्म में बहुत सारे लोग शामिल थे, खासकर साउथ के लोग जो मुंबई आकर बस गए और पिछले चार सालों से मुंबई में रह रहे हैं और इस फिल्म के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं, जो अब तक का सबसे कठिन काम है।''जवान' के बाद अब शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसमें उनके साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी। 

    Tags