अहान शेट्टी डेब्यू करके हो गए थे गायब, एक दो नहीं चार फिल्मों से करेंगे कमबैक, जानें डिटेल्स

    सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी डेब्यू फिल्म के बाद फिर कर रहे हैं कमबैक, फिल्मों की लगी लौटरी

    अहान शेट्टी डेब्यू करके हो गए थे गायब, एक दो नहीं चार फिल्मों से करेंगे कमबैक, जानें डिटेल्स

    अहान शेट्टी बॉलीवुड के उन सितारों में से हैं जिनका डेब्यू शानदार था। सुनील शेट्टी के बेटे को उनकी स्क्रीन प्रेजेंस के लिए काफी तारीफ मिली थी। एक्टर ने अपनी काफी फैन फॉलोइंग भी बना थी। लेकिन फिल्म तड़प में तारा सुतारिया के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद अहान शेट्टी गायब हो गए। फैंस अब तक उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब एक बढ़िया खबर सामने आई है। अहान शेट्टी अब एक दो नहीं बल्कि चार फिल्मों में नजर आने वाले हैं। 

    इन चार फिल्मों में अहान शेट्टी की एक एक्शन फिल्म भी होगी जिसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे। उन्होंने ही अहान की फिल्म तड़प को भी प्रोड्यूस किया था। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया कि इन चार फिल्मों में से एक का ऐलान इसी महीने होगा। फिल्म की ऑफिशियल जानकारी दी जाएगी। जबकि बाकी के लिए थोड़ा सा इंतजार करना पड़ सकता है।

    अहान शेट्टी ने पिछली जिस फिल्म तड़प से डेब्यू किया था, वो एक तेलुगू फिल्म का रीमेक थी। इस बार भी उनकी इन चार फिल्मों में रीमेक के चांस हो सकते हैं। अहान शेट्टी भी सुनील शेट्टी की तरह एक्शन अवतार में काफी अच्छे लगेंगे। अहान की बहन आथिया शेट्टी भी बॉलीवुड में कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि अब उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है। 

    अहान वैसे पिछले दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में थे। दरअसल उनका ब्रेकअप हो गया था। वो और तानिया श्रॉफ 11 साल से रिलेशनशिप मे थे। यहां तक कि बचपन में दोनों ने पढ़ाई भी साथ में ही की थी। लेकिन अहान शेट्टी ने इस बारे में कुछ भी रिस्पॉन्स नहीं दिया था। उम्मीद है कि अब उनकी लाइफ में सब ठीक होगा और फैंस तो बेसब्री से उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। 

    Tags