ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या का ये वीडियो देख भड़के लोग, बोले- भाई इतना भारी गिफ्ट्स भी...

    रितेश देशमुख के बेटे की बर्थडे पार्टी में जाते वक्त ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या का वीडियो हुआ वायरल। देखकर लोग बोले गिफ्ट्स भी नहीं खुद से उठ सकती। 

    <p>ऐश्वर्या राय बच्चन औऱ उनकी बेटी आराध्या</p>

    ऐश्वर्या राय बच्चन औऱ उनकी बेटी आराध्या

    बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स की किड्स हैं जोकि अपनी पैरेंट्स की तरह ही लोगों के बीच सुर्खियों में बने रहते हैं। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन भी शामिल है। एक्ट्रेस की तरह ही उनकी बेटी आराध्या भी कई बार लोगों के निशाने पर आ जाती है। इस बार मां औऱ बेटी दोनों लोगों के बीच ट्रोल होते हुए दिखाई दी रही हैं। दरअसल ऐश्वर्या राय बच्चन औऱ आराध्या बच्चन दोनों एक्टर रितेश देशमुख के बेटे रियान के बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। पार्टी अटेंड करने के लिए जब दोनों जगह पर पहुंच रहे थे तो उस वक्त ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या की हरकत को देखकर फैंस खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए।

    दरअसल फेमस फोटोग्राफर विरल भियानी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन बर्थडे पार्टी में शामिल होते हुए दिखाई दिए। उस वक्त मां और बेटी दोनों गिफ्ट्स को ऐसे संभालती हुई दिखाई दीं मानो की वो बहुत भारी हो। साथ ही दोनों का बर्ताव भी कुछ लोगों को हजम होते हुए नजर नहीं आया। पहले आप यहां देखिए ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन से जुड़ा वायरल होता हुआ वीडियो। 

    ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या से जुड़े इस वीडियो को देखने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैंओ। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई इतना भारी गिफ्ट है कि क्या जो मां और बेटी दोनों से नहीं उठ रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये हमेशा अपनी बेटी का हाथ पकड़कर क्यों रहती है। इसके अलावा तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या एक्ट्रेस की बेटी इतनी बढ़ी भी नहीं हुई है कि अपना गिफ्ट खुद उठा सकें।

    Tags