अजय देवगन ने फैंस के बीच शेयर किया भोला से जुड़ा ये वीडियो, इस तरह बनाया न्यू ईयर खास

    एक्टर अजय देवगन ने नए साल के मौके पर अपनी आने वाली फिल्म भोला से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जोकि काफी दमदार है।

    अजय देवगन ने फैंस के बीच शेयर किया भोला से जुड़ा ये वीडियो, इस तरह बनाया न्यू ईयर खास

    बॉलीवुड के कई सेलेब्स फैंस को अपने ही अंदाज में नए साल की शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दिए हैं। लेकिन एक्टर अजय देवगन ने नए साल की बधाई देते हुए फैंस को एक शानदार तोहफा भी दिया है। दरअसल उन्होंने भोला फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए फैंस को नए साल की बधाई दी है। उन्होंने एक छोटा सा वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फैंस उस वीडियो को देखकर काफी खुश हैं। 

    अजय देवगन ने जो भोला फिल्म से जुड़ा वीडियो शेयर किया है, उसमें कैमरे के अंदर एक्टर की आंखें ही दिखाई दे रही हैं। भोला फिल्म के वीडियो में एक्टर के तेवर देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा- भोला का साल शुरू हो गया है। सभी को नए साल की शुभकामनाएं। जो वीडियो सामने आया है उसमें लिखा हुआ नजर आता है- इस साल सबकी नजरें होंगी भोला पर। आप भी यहां देखिए अजय देवगन द्वारा शेयर किया गया वीडियो।

    फैंस करते दिखे जमकर तारीफ

    भोला के इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- साउथ रीमेक लेकिन 3डी फिल्म भोला। शानदार एक्टर और सुपरस्टार अजय देवगन। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अजय सर एक नए ब्लॉकबस्टर के साथ बड़े पर्दे पर उतर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये एक 3डी फिल्म होगी जोकि लोगों को अलग ही तरह का एक्सपीरियंस देगी।

    तमिल फिल्म का रीमेक भोला

    बहुत कम लोगों को ये पता है कि अजय देवगन की फिल्म भोला तमिल की हिट फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को डायरेक्ट करने का काम अजय देवगन कर रहे हैं। इस फिल्म के अंदर अजय देवगन के अलावा तब्बू, दीपक डोबरियाल और संजय मिश्रा अहम रोल निभाते हुए नजर आएंगे। इससे पहले अजय देवगन की फिल्म दृश्मय 2 आई थी जोकि लोगों को काफी पसंद आई।

    Tags