सिंघम 3: शक्ति बनकर दुश्मनों के परखच्चे उड़ाएंगी दीपिका पादुकोण, पोस्टर देखकर छूटे रणवीर सिंह के पसीने

    रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मेकर्स ने इस मोस्ट अवेटेड कॉप यूनिवर्स फिल्म से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है।

    Deepika Padukone

    Deepika Padukone

    रोहित शेट्टी की लोकप्रिय फ्रेंचाइची ‘सिंघम अगेन’ मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। वहीं फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने अपनी कॉप यूनिवर्स फिल्म से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक को रिवील कर दिया है। इस फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं। रोहित शेट्टी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 'सिंघम अगेन' से दीपिका पादुकोण का पहला लुक का पोस्टर जारी किया गया है। 

    इस पोस्टर में दीपिका पादुकोण वायलेंट लेडी ऑफिसर के रूप में नजर आ रही हैं। साथ ही वह किसी गुंडे पर पिस्तौल तानकर उसे पस्त करती नजर आ रही हैं। पोस्टर में दीपिका पुलिस की वर्दी पहने हुए हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी... मिलिए हमारे पुलिस जगत के सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी से... शक्ति शेट्टी... मेरी लेडी सिंघम... दीपिका पादुकोण से।'

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन की बहन के रोल में होंगी। वो भी दुश्मनों को छक्के छुड़ाते नजर आएंगी। दीपिका फिल्म में पहली लेडी कॉप के तौर पर नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के बाद जाहिर है, रोहित शेट्टी दीपिका के साथ भी अगली अलग फिल्म बनाएंगे। हो सकता है कि वो उसका नाम लेडी सिंघम ही रखें। 

    लोकप्रिय फ्रेंचाइची 'सिंघम' की तीसरी किस्त में अजय देवगन बाजीराव सिंघम के किरदार में देखे जाएंगे। टाइगर श्रॉफ 'सिंघम अगेन' में एक पुलिसवाले के किरदार में नजर आएंगे। एक्टर को फिल्म के क्लाइमेक्स में देखा जाएगा। इस कॉप यूनिवर्स में रणवीर सिंह सिंबा बनकर लौटेंगे तो वहीं अक्षय कुमार वीर सूर्यवंशी के रूप में टीम में शामिल होंगे। अजय देवगन और करीना कपूर खान पति-पत्नी के रूप में अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे। फिल्म में अर्जुन कपूर मुख्य खलनायक के किरदार में होंगे। रिलायंस एंटरटेनमेंट और रोहित शेट्टी पिक्चर्ज द्वारा निर्मित 'सिंघम अगेन' की 17 सितंबर, 2023 से शूटिंग शुरू हो गई है।  

     एक न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक, 'सिंघम अगेन' की शूटिंग भारत के साथ-साथ विदेश में भी की जाएगी। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी एक्शन निर्देशकों की एक स्पेशल टीम की मदद से अपनी फिल्म के ज्यादातर सीन्स को वास्तविक स्थानों पर शूट करना चाहते हैं। 'सिंघम अगेन' को रोहित शेट्टी की अब तक की सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है। डायरेक्टर्स इस नई फिल्म के साथ अपने कॉप यूनिवर्स के पैमाने को बढ़ाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।

    Tags