अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन को नशे में लड़खड़ाते देख यूजर्स बोले -नशेड़ी, बेवड़ी

    न्यासा को नशे में देख हैरान हुए फैंस, ठीक से चल भी नहीं पा रही थीं 

    अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन को नशे में लड़खड़ाते देख यूजर्स बोले -नशेड़ी, बेवड़ी

    अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन बेशक फिल्मों से अभी दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। न्यासा को अक्सर दोस्तों संग पार्टी करते हुए, आउटिंग पर देखा गया है। लेकिन इस बार न्यासा अलग ही अंदाज़ में नजर आई हैं। न्यासा हर वीकेंड पर पार्टीज़ करती देखी जाती हैं। बीती रात न्यासा एक बार फिर अपने दोस्तों संग क्लब में पार्टी करने पहुंची और वहां से लगा ही हालातों में बाहर निकलीं।

    एक वीडियो सामने आया हा जिसमें न्यासा को नशे में लड़खड़ाते हुए देखा जा सकता है। क्लब के बार मौजूद शख्स ने उन्हें ठीक ठाक तरीके से उनकी गाड़ी की सीट तक पहुंचाया। इस खबर की पुष्टि नहीं करते कि न्यासा ने दारू के नशे में स्पॉट की गई थीं। लेकिन उनकी तस्वीरों और वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें नशेडी बता रहे हैं।

    न्यासा देवगन को लड़खड़ाते देख एक यूजर ने लिखा ‘न्यासा नहीं नशा, अन्य ने लिखा नशेड़ी। एक युअज्र ने लिखा -न्यासा हमेशा नशे में ही क्यों नजर आती है। एक दूसरे यूजर ने लिखा बेवड़ी। उम्मीद है ये वीडियो काजोल और अजय देवगन ने नहीं देखा होगा। बेटी को नशे में ऐसे लड़खड़ाते देख उन्हें जरुर बुरा लगा होगा।

    बता दें, न्यासा विदेश में अपनी पढ़ाई करने के बाद पिछले कुछ वक्त से भारत में हैं। उन्हें अधिकतर बार अपने खास दोस्त ओरी के साथ पार्टी करते ही देखा जाता है। इसके अलावा न्यासा डांस क्लब, रेस्टोरेंट के बाहर भी अपने दोस्तों संग नज़र आ चुकी हैं। ऐसी भी खबरें थीं कि न्यासा भी अपने मम्मी पापा अजय देवगन और काजोल की तरह फिल्मों में नज़र आ सकती हैं। लेकिन बाकी स्टारकिड की तरह उन्हें किसी भी तरह की तैयारी करते या वर्क शॉप अटेंड करते हुए नहीं देखा गया है। ऐसे में न्यासा कैसे एक्ट्रेस बनेंगी ये देखने वाली बात होगी।

    Tags