अजय देवगन की सिंघम अगेन में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार की एंट्री, ये कैमियों पड़ेंगे हीरो पर भारी

    सिंघम अगेन में पुलिस की वर्दी में फिर दिखेंगे ये एक्टर्स, दीपिका पादुकोण भी होंगी हिस्सा 

    अजय देवगन की सिंघम अगेन में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार की एंट्री, ये कैमियों पड़ेंगे हीरो पर भारी

    नए साल की शुरुआत के साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ सिंघम की अगली कड़ी का एलान कर दिया था। डायरेक्टर अपनी हर फिल्म में कुछ ऐसा खास करते कि ऑडियंस उन्हें देखने के लिए थिएटर तक पहुंच जाती है। अब सिंघम अगेन में भी ऐसा ही कुछ कमाल होने वाला है।

    आपने देखा होगा कि अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सूर्यवंशी में सिंघम अजय देवगन और सिम्बा रणवीर सिंह की एंट्री हुई थी। अब यही मैजिक सिंघम अगेन में भी होना चाहिए। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की माने तो सिंघम अगेन में अक्षय कुमार सूर्यवंशी और रणवीर अपने सिम्बा के किरदार में वापस लौटने वाले हैं। वहीं दीपिका पादुकोण पहली बार लेडी इंस्पेक्टर की भूमिका में दिखेंगी।

    हाल में अजय देवगन ने रोहित शेट्टी के साथ अपनी अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का एलान किया था। एक्टर ने बताया था कि उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी है जो शानदार है। उन्होंने उम्मीद भी जताई कि रोहित शेट्टी के साथ उनकी ये फिल्म दोनों की 11वीं ब्लॉकबस्टर हो सकती है। इस पोस्ट पर रोहित शेट्टी ने भी कमेंट कर कहा था कि पहले दोनों ने कड़ी मेहनत से काम किया है। लेकिन अब वो कड़ी मेहनत के साथ जूनून के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म का इंतजार हो रहा है।

    बता दें, रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स की फिल्मों के साथ डिजिटल प्लेटफार्म पर भी कमाल करने वाले हैं। डायरेक्टर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय के साथ एक कॉप यूनिवर्स के साथ डिजिटल पर भी डेब्यू कर रहे हैं। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रहे इन प्रोजेक्ट का इंतजार हो रहा है।

    Tags