अमिताभ बच्चन के बाद अनिल कपूर बन सकते हैं इंडस्ट्री के महानायक?

    अमिताभ बच्चन के बाद कौन होगा बॉलीवुड का महानायक, कभी सोचा है आपने?

    अमिताभ बच्चन के बाद अनिल कपूर बन सकते हैं इंडस्ट्री के महानायक?

    बॉलीवुड में अभी तक एक ही महानायक हैं और वो हैं अमिताभ बच्चन। जाहिर है उनकी जगह इस इंडस्ट्री में और कोई नहीं ले सकता क्योंकि बिग बी सिर्फ एक ही हैं। लेकिन क्या उनके बाद कोई उनके जैसा कारनामा कर सकता है? क्यो कोई अमिताभ बच्चन की तरह एक्टिंग की दुनिया में इतनी लंबी पारी खेल पाएगा? तो इन सब सवालों का तो फिलहाल जवाब अनिल कपूर हैं। जी हां, अनिल कपूर को हमने पिछले कुछ टाइम में देखा है, वो दिन बा दिन अपनी किरदारों और एक्टिंग स्किल्स से हैरान करते जा रहा हैं। तो आइए बताते हैं कि अनिल कपूर अपने जमाने के महानायक क्यों होंगे?

    हाल की दिनों में लजवाब काम

    अनिल की सबसे लेटेस्ट फिल्म से शुरुआत करते हैं। फाइटर में वो एक एयरफोर्स के कमाडिंग ऑफिसर बने हैं। उन्होंने एक कड़क ऑफिसर का रुतबा भी दिखाया और ये भी दिखाया कि इस सख्त और कड़क इंसान के अंदर एक नर्म दिल भी है जो बाद में पिघलता भी है। वहीं उनकी एनिमल की बात करें तो रणबीर कपूर संग उनके बाप बेटे के रिश्ते अलग ही लेवल के थे। जितना ही फिल्म में रणबीर और बॉबी को प्यार मिला, उतना ही अनिल कपूर की भी तारीफ की गई।

    हर दशक में हिट फिल्में

    अनिल कपूर आज 67 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 24 दिसंबर, 1956 को हुआ था। साल 1970 में उन्होंने पहली बार 14 साल की उम्र में 'तू पायल मैं गीत' में यंग शशि कपूर का रोल किया था। अनिल कपूर का बॉलीवुड डेब्यू हमारे तुम्हारे नाम की फिल्म में एक छोटे रोल से हुआ था। इसके बाद तो उन्होंने एक तमिल और कन्नड़ फिल्म में भी काम किया।

    हालांकि अनिल कपूर का बॉलीवुड में सिक्का फिल्म मशाल (1984) से शुरू हुआ। इसके अगले ही साल आई फिल्म मेरी जंग (1985) ने तो उन्हें अव्वल दर्जे का स्टार बना दिया। इसके बाद तो उनके कदम पीछे नहीं हटे। 80 के दशक में उनकी कर्मा (1986), मिस्टर इंडिया (1987), तेजाब (1988), राम लखन (1989) और ईश्वर (1989) नाम की फिल्में हिट थीं। इसके बाद 90 के दशक में कपूर की की लम्हे (1991), बेटा (1992), 1942: ए लव स्टोरी (1994), अंदाज (1994), लाडला (1994), त्रिमूर्ति (1995), लोफर (1996) , विरासत (1997), जुदाई (1997), घरवाली बाहरवाली (1998), ताल (1999), हम आपके दिल में रहते हैं (1999), बीवी नंबर 1 (1999) जैसी फिल्मों ने कमाल दिखाया।

    अनिल कपूर का ये जलवा यहीं नहीं रुका अगले ही दशक में पुकार (2000) , लज्जा (2001), नायक (2001), नो एंट्री (2005), वेलकम (2007), ब्लैक एंड व्हाइट (2008), रेस (2008), रेस 2 (2013), शूटआउट एट वडाला (2013), दिल धड़कने दो (2015), वेलकम बैक (2015), रेस 3 (2018), टोटल धमाल (2019), मलंग (2020) जैसी उनकी दमदार फिल्में रहीं। जुगजुग जिया, एनिमल और फाइटर में तो आपने उनका रीसेंट काम देख ही लिया है। अनिल कपूर ने अपने करियर में कभी फिल्मों से लंबा ब्रेक नहीं लिया।

    ओटीटी पर भी हिट

    बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स की तरह अनिल कपूर ने भी ओटीटी में अपनी किस्मत आजमाई और उन्हें भी सफलता मिली। द नाइट मैनेजर में उन्होंने जिस तरह से इंटरनेशनल लेवल के विलेन का रोल किया है वो कमाल का है। वैसे इससे पहले 24 नाम की टीवी सीरीज में भी अनिल कपूर की खूब चर्चा हुई थी।

    पूरा मिलता है स्क्रीनटाइम

    अनिल कपूर को फिल्ममेकर्स अगर अपनी फिल्म में लेते हैं, तो वो उनसे साइड नहीं रखते। वो उन्हें तसल्ली से उनका पूरा रोल और स्क्रीनटाइम देते हैं। जिससे अनिल कपूर भी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना जलवा दिखा पाते हैं। कभी कभी तो वो लीड एक्टर्स पर भी भारी पड़ते नजर आते हैं।

    फिंट एंड फाइन

    अनिल कपूर की फिटनेस का लोहा पूरा बॉलीवुड मानता है। 67 साल की उम्र में भी वो जितना फिट हैं और जितना जोश उनमें हैं, उसे कोई पछाड़ नहीं सकता। उनका लुक जैसे का तैसा बना हुआ है। आज भी अनिल कपूर के लहलहाते घने बाल हैं और उन्होंने अपना मूछों वाला लुक जो बॉलीवुड में रखा, उसे कभी नहीं बदला और भी उनका ये लुक हिट है। 

    अपनी फिटनेस और एक्टिंग के जज्बे को लेकर अभी उनका सफर काफी लंबा चलने वाला है। अनिल आगे अभिनव ब्रिंदा की बायोपिक मे होंगे। वहीं नाइटर मैनेजर का तीसरा सीजन भी आ सकता है। इसके अलावा उनका नाम मर्डर मुबारक नाम की फिल्म के लिए भी आया था।

    Tags