पापा के कंधे पर ट्रेकिंग के लिए निकलीं अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

    अनुष्का शर्मा ने शेयर की बेटी वामिका और विराट की क्यूट तस्वीरें

    पापा के कंधे पर ट्रेकिंग के लिए निकलीं अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों ही नेचर लवर हैं। उन्हें जब भी मौका मिलता है वो नेचर के बीच घूमने के लिए चले जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। वो पहाड़ों में घूमने के लिए निकल पड़े हैं। अनुष्का ने अपनी इस जर्नी की कुछ फोटोज शेयर की हैं। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया है कि वो किस जगह घूमने गए हैं। अनुष्का की शेयर की गई फोटोज में आप दे सकते हैं कि विराट कोहली अपनी बिटिया को पीछे कंधे पर टांगे हुए हैं। उन्होंने उसे बैकपैक के साथ उठाया हुआ था। 

    अनुष्का और विराट कहीं पहाड़ों पर चढ़ते तो कभी नदी किनारे दिख रहे हैं। तस्वीरें देखकर लग रहा है कि दोनों किसी गांव में गए हैं। क्योंकि उन्होंने पहाड़ों के गांव की और वहां बंधे गाय बकरियों की तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर तो काफी क्यूट है जिसमें विराट वामिका का टांगे हुए हैं और नीचे वो नदी का पानी छूने की कोशिश कर रही है। इन तस्वीरों पर विराट ने दिल वाला इमोजी शेयर किया है और फैंस तो जमकर तारीफ कर ही रहे हैं। 

    अनुष्का शर्मा फिलहाल छुट्टियां मना रही हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग पूरी की है। इसमें वो महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म क्रिकेटर की जिंदगी पर आधारित होगी। फिल्म से अनुष्का का लुक सामने आ चुका है। उनकी झलकियां कई बार देखने को मिली हैं। अनुष्का जब प्रैक्टिस कर रही थीं, तब भी उनकी कई तस्वीरें सामने आई थीं। उन्हें फिल्म में क्रिकेट सीखने के लिए विराट कोहली ने भी काफी टिप्स दी थीं। 

    अनुष्का शर्मा पिछली बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं। हालांकि इसके बाद उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान और उसके बाद भी अपने प्रोडक्शन हाउस पर ध्यान दिया था लेकिन एक्ट्रेस ने ऑफिशियली तौर पर ऐलान किया कि अब वो प्रोडक्शन हाउस पूरी तरह उनके भाई संभालेंगे और अनुष्का पूरी तरह से एक्टिंग में ध्यान देंगी।

    Tags