श्रीदेवी के बाद अर्जुन कपूर के घर में फिर मौत ने दी दस्तक, घर में पसरा मातम

    खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के चहेते की मौत हो गई है। नाम जानकर अर्जुन कपूर के फैंस को जोरदार झटका लगने वाला है। 

    श्रीदेवी के बाद अर्जुन कपूर के घर में फिर मौत ने दी दस्तक, घर में पसरा मातम

    बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में खबर आई थी कि अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप कर लिया है। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर का नाम तो सोशल मीडिया संसेशन कुशा कपिला के साथ भी जोड़ा जाने लगा था। दावा किया जा रहा था कि अर्जुन कपूर इस समय कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर की वजह से ही कुशा कपिला ने अपने पति से तलाक लिया है। इसी बीच अर्जुन कपूर को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। 

    ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो अर्जुन कपूर के घर में एक बार फिर से मौत ने दस्तक दे दी है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने एक चहेते को खो दिया है। यहां हम बात कर रहे हैं अर्जुन कपूर के डॉग मैक्सीमस की जो एब इस दुनिया में नहीं है। मैक्सीमस की मौत ने अर्जुन कपूर को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है। कुछ देर पहले ही अर्जुन कपूर ने अपने डॉग के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। 

    अर्जुन कपूर ने लिखा, 'वो दुनिया के सबसे अच्छा बच्चा था। मेरा मैक्सीमस...। वो सबसे प्यारा, काइंड और बहादुर बच्चा था। मैं अब अपने बच्चे को मिस कर रहा हूं। अब हमारा घर पहले जैसा नहीं रहेगा। कुछ भी पहले जैसा नहीं है। मुझे ये सोचकर नफरत हो रही है कि किस तरह से तुमको मेरी गोद से छीन लिया गया। अब मुझे नहीं पता कि मैं घर के किस कोने मैं बैठूं क्योंकि तुम मेरे साथ नहीं हो।' 

    आगे अर्जुन कपूर ने लिखा, 'मौत निर्दयी है। मैंने कई बार मौत देखी है और हर बार बस एक ही फिलिंग आती है। मुझे और अंशुला को हर बुरे समय में खुश करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया...। मुझे उम्मीद है कि मेरा फूबू चॉकलेच और मां एक साथ मुझे यहां देख रहे हैं। अपना ख्याल रखना मेरे भाई...। अच्छे से सोना...। अब तुम अपनी ट्रीट्स को अच्छे से इंजॉय कर सकते हो। मुझे उम्मीद है कि एक दिन हमारी फिर से मुलाकात होगी।'

    Tags