दोबारा घोड़ी चढ़ने की फिराक में हैं बादशाह, इस दिन चखेंगे शादी के लड्डू का स्वाद

    खबर आ रही है कि बॉलीवुड के जानेमाने रैपर बादशाह दोबारा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

    दोबारा घोड़ी चढ़ने की फिराक में हैं बादशाह, इस दिन चखेंगे शादी के लड्डू का स्वाद

    बॉलीवुड के सितारे अक्सर अपने रिश्ते को छिपाना पसंद करते हैं। शादी करने तक भी सितारे अपने रिलेशनशिप के बारे में लोगों को भनक नहीं लगने देते हैं। कई सितारे तो अपनी शादी की खबर देकर लोगों को सदमा दे चुके हैं। इस लिस्ट में जल्द ही बॉलीवुड के जानेमाने रैपर बादशाह का नाम शामिल होने वाला है। खबर आ रही है कि बादशाह जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बादशाह और ईशा रिखी इसी महीने शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। 

    ईशा रिखी और बादशाह एक गुरुद्धारे में जाकर सात फेरे लेंगे। कुछ समय पहले ही बादशाह और ईशा रिखी को शादी की शॉपिंग करते हुए देखा गया था। हालांकि बादशाह और ईशा रिखी अपनी शादी की खबर को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। बादशाह नहीं चाहते हैं कि उनकी शादी की भनक किसी को लगे।बादशाह और ईशा रिखी ने अब तक भी अपनी शादी की खबर पर कोई कमेंट नहीं किया है। 

    हालांकि सोशल मीडिया पर ईशा रिखी और बादशाह की शादी का बज्ज बना हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बादशाह दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। सालों पहले बादशाह ने जैस्मीन मसीह के साथ शादी की थी। ईसाड़ी लड़की से प्यार करने की वजह से बादशाह ने चोरीछिपे शादी की थी। किसी को कानों कान भनक नहीं लगी कि बादशाह की शादी हो चुकी है। शादी के बाद बादशाह की पत्नी ने एक बेटी को भी जन्म दिया। 

    पिता बनने के बाद बादशाह ने अपनी शादी का खुलासा जमाने के सामने किया। हालांकि बादशाह की पहली शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। साल 2020 में बादशाह ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। बादशाह ने आज तक भी तलाक की वजह का खुलासा नहीं किया। अब बादशाह एक बार फिर से शादी का लड्डू खाने जा रहे हैं। फैंस ने अभी से बादशाह को बधाई देना शुरू कर दिया है।

    Tags