शाहरुख खान के बंगले मन्नत की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, घर की तीसरी मंजिल तक जा पहुंचे दो युवक

    एक्टर शाहरुख खान के बंगले मन्नत में दो अनजाने शख्स जा घुसे। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

    <p>शाहरुख खान का बंगला मन्नत</p>

    शाहरुख खान का बंगला मन्नत

    बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऐसे है जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा से ही बेताब रहते हैं। कई बार फैंस अपने फेवरेट स्टार्स से मिलने के लिए अपनी सारी हदें पार करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में शाहरुख खान के दो फैंस करते हुए नजर आएं। उन्होंने अपने फेवरेट स्टार से मिलने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। मन्नत में टाइट सिक्योरिटी होने के बाद भी एक्टर शाहरुख खान के घर में दो अनजान शख्स दीवार फांदकर घूस गए। उन दो लोगों को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है। 

    दरअसल सामने आई जानकारी के मुताबिक वो दोनों शख्स तीन मंजिल तक जा पहुंचे थे। उसी वक्ति सिक्योरिटी की नजर उन पर पड़ी और उन्हें फिर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस चीज को लेकर ब्रांदा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया गया है। बिना किसी की परमिशन के बंगले में घुसने के अलावा भारतीय दंड संहिता की बाकी कई धाराओं के तहत आगे की जांच को इस मामले में किया जा रहा है।

    गौरी खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    इसके अलावा हाल ही में जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कानूनी पचड़े में फंस गई थी, क्योंकि उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। तुलस्यानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, अनिल कुमार तुलस्यानी, निदेशक, महेश तुलस्यानी, और ब्रांड एंबेसडर गौरी खान सभी का नाम एफआईआर में दर्ज कराया गया है। उन पर लगभग 86 लाख रुपये का भुगतान प्राप्त करने के बाद भी एक खरीदार को फ्लैट नहीं देने का आरोप लगाया गया है।

    Tags