अली गोनी-जैस्मीन भसीन करने वाले हैं शादी? जल्द मिल सकती है खुशखबरी

    अब ये जोड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोनों की शादी की जानकारी दी गई है। बताया गया है कि ये जोड़ी जल्द रिश्ते को नाम देने वाले हैं। हालांकि, इस खबर की हम पुष्टि नहीं करते हैं।

    अली गोनी-जैस्मीन भसीन करने वाले हैं शादी? जल्द मिल सकती है खुशखबरी

    अली गोनी और जैस्मीन भसीन एंटरटेनमेंट की दुनिया की सबसे पॉपुलर जोड़ी है। बिग बॉस 14 में नज़र आ चुके अलिया और जैस्मीन का प्यार इसी शो में परवान चढ़ा था। दोस्ती में रहते हुए एक दूसरे से कब प्यार कर बैठे दोनों को पता नहीं चला। अब ये जोड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोनों की शादी की जानकारी दी गई है। बताया गया है कि ये जोड़ी जल्द रिश्ते को नाम देने वाले हैं। हालांकि, इस खबर की हम पुष्टि नहीं करते हैं।

    जैस्मीन और अली की दोस्ती रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के दौरान हुई थी। शो की शूटिंग और स्टंट परफॉर्म करते समय एक दूसरे के दोस्त बने। दोस्ती निभाने अली ने बिग बॉस 14 में एंट्री ली। उस समय दोनों को नहीं पता था कि ये एक दूसरे के बन कर रह जायेंगे। शो के दौरान दोनों को एहसास हुआ कि इन्हें एक दूसरे से प्यार है। शो से बाहर आने के बाद दोनों ने एक दूसरे संग अधिक समय बिताया। साथ में छुट्टियों पर गये। बर्थडे, फैमिली टाइम साथ में बिताया। अब शादी पर विचार कर रहे हैं। दोनों की शादी की खबर से इनके फैंस में खुशियां मनाई जा रही है।

    पर्सनल लाइफ के अलावा दोनों प्रोफेशनल लाइफ पर भी फोकस किये हुए हैं। जैस्मीन ने कई म्यूजिक वीडियोज में काम करने के आलावा एक्ट्रेस पंजाबी फिल्म के लिए शूटिंग की है। दूसरी तरफ अली भी एकाध म्यूजिक वीडियो में काम करने के बाद कुछ नया करने की प्लानिंग में हैं। अब इन दोनों की शादी की खबर ने फैंस को खुश कर दिया है। हालांकि, अभी दोनों एक्टर्स की तरफ से खबर को कन्फर्म नहीं किया गया है। फैंस शादी की ऑफिसियल अनाउंसमेंट का वेट कर रहे हैं। आने वाले दिनों में शायद कोई खुशखबरी मिलने।

    Tags