बॉयफ्रेंड संग छुट्टियां मनाते ही जैस्मीन भसीन पड़ीं बीमार, अस्पताल से शेयर की ये फोटो

    जैस्मीन भसीन अस्पताल में हुई भर्ती, चिंता से परेशान हुए फैंस

    बॉयफ्रेंड संग छुट्टियां मनाते ही जैस्मीन भसीन पड़ीं बीमार, अस्पताल से शेयर की ये फोटो

    टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 फेम जैस्मीन भसीन पिछले दिनों अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी और करीबी दोस्तों संग कर्जत की ट्रिप पर गई थीं। वहां से दोनों ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने बारे में ऐसा अपडेट दिया है जिससे उनके फैंस परेशान हो सकते हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें वो अस्पताल में लेटी हैं और उनका हाथ नजर आ रहा है। उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है।

    जाहिर है इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस इस सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर एक्ट्रेस को अचानक से अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत क्यों पड़ गई। एक्ट्रेस ने इसके पीछे का कारण खुद ही बताया है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा, ''स्टमक इंफेक्शन।'' यानी एक्ट्रेस को पेट में इंफेक्शन हो गया है और जाहिर है ये उनके बाहर खाने पीने की वजह से हुआ है। फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

    बता दें कि एक्ट्रेस ने टीवी की दुनिया में काफी काम किया है। जैस्मीन और अली गोनी की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों ने बिग बॉस 14 में अपने प्यार का इजहार किया था। तब से ही दोनों साथ मे हैं। 

    रिएलिटी शोज के अलावा एक्ट्रेस 'दिल से दिल तक', 'दिल तो हैप्पी है जी' और 'नागिन 4' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। वो कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आई थीं। इसके अलावा जैस्मीन भसीन ने पिछले कुछ समय में पंजाबी फिल्मों में भी काम करना शुरू किया है। हाल ही में उनकी पंजाबी फिल्म हनीमून चर्चा में रही थी। फिल्म में उनके साथ गिप्पी गरेवाल लीड रोल में नजर आए थे।

    एक्ट्रेस और भी पंजाबी मूवीज में नजर आ सकती हैं। वहीं फैंस तो अली और जैस्मीन की शादी का इंतजार कर रहे हैं।

     

    Tags