परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा को अनुष्का शर्मा, वरुण धवन समेत बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज़ में दी शादी की बधाई

    कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करीना कपूर, कैटरीना कैफ, सोनम कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा तक सभी ने इंस्टा पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को शादी की ढेर सारी बधाईयां दी। 

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा को अनुष्का शर्मा, वरुण धवन समेत बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज़ में दी शादी की बधाई

    राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने बीते दिन 24 सितंबर को उदयपुर में बड़े धूमधाम से शादी रचाई। कपल की शादी में परिवार के कुछ सदस्य, खिलाड़ी और आम आदमी पार्टी के लीडर्स मौजूद रहे। वहीं कपल ने अब अपनी ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी इस नए जोड़े को शादी की ढेरों बधाईयां दे रहे हैं। 

    परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा शादी में शामिल नहीं हो सकी लेकिन परिणीति की पोस्ट पर सबसे पहला कमेंट प्रियंका ने ही किया। उन्होंने लिखा कि 'मेरा आशीर्वाद हमेशा आपके साथ है।' ग्लोबल स्टार इससे पहले दिल्ली में कपल की सगाई समारोह में शामिल हुई थी। परिणीति के भाई शिवांग चोपड़ा ने लिखा, 'लव यू'!! आप दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं!

    वहीं अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, मलाइका अरोड़ा सहित कई सारे सेलेब्स ने कपल को शादी की बधाईयां दी साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी इस खूबसूरत जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। 'ऊंचाई' में परिणीति के साथ काम कर चुके अनुपम खेर ने कहा, 'बधाई हो! प्यार और आशीर्वाद।' नेहा धूपिया ने कहा, 'आप दोनों को बधाई... एक साथ बेहतरीन जीवन की शुभकामनाएं।'

    कई लोगों ने कपल को इंस्टाग्राम स्टोरीज़ शेयर कर बधाइयां दी। आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोनों की शादी की तस्वीर शेयर कर लिखा, 'बधाई हो प्यारे लोगों… आप दोनों के लिए आगे की जर्नी अच्छी रहे। क्लब में आपका स्वागत है।' कैटरीना कैफ ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'बहुत-बहुत बधाई और आप दोनों को जीवन भर खुशियां और साथ रहने की शुभकामनाएं।'करीना कपूर ने लिखा, 'बधाई @parineetichopra और @raghavchadha88 आपको शुभकामनाएं। लव, सैफ और करीना।' दोनों की शादी की तस्वीर साझा करते हुए, सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'बधाई @parineetichopra और @raghavchadha88 आपका मिलन सबसे सुखद हो!'

    परिणीति की 'हंसी तो फंसी' के को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और पत्नी कियारा आडवाणी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। करण जौहर ने भी कपल को आशीर्वाद देते हुए कहा, 'आपके लिए केवल प्यार और आशीर्वाद @parineetichopra और आपको बहुत-बहुत बधाई @raghavchadha88 आप दोनों कितने खूबसूरत लग रहे हैं।'राघव चड्ढा के ट्वीट पर कंगना रनौत ने जोड़े को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'बधाई हो।'

    बॉलीवुड के साथ-साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी नए नवेले जोड़े को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्वविटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि 'यूं ही हंसते-मुस्कुराते रहो। हर हाल में खुशहाल रहो। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को शादी की ढेरों मुबारकबाद।'एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा रिसेप्शन पार्टी देंगे। दिल्ली के रिसेप्शन में राजनितिक जगत से जुड़े कई दिग्गज नेता शामिल होंगे, तो वहीं मुंबई वाली पार्टी मे बॉलीवुड सितारों की महफिल सजेगी। 

    Tags