श्रीदेवी को याद कर भावुक हो गए बोनी कपूर, एक्ट्रेस के बारे में कही ये बात

    परिवार की तरफ से बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर फिल्म स्क्रीनिंग पर पहुंचे। लेकिन ये पल परिवार के लिए भावुक कर देने वाला था। जब पत्नी श्रीदेवी के बारे में बोलने के लिए बोनी कपूर मंच पर पहुंचे तो इमोशनल हो गए। पत्नी को याद कर वो अक्सर ऐसे ही भावुक हो जाते होंगे।

    श्रीदेवी को याद कर भावुक हो गए बोनी कपूर, एक्ट्रेस के बारे में कही ये बात

    श्रीदेवी अब इस दुनिया मे नहीं हैं, इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है। एक्ट्रेस को दुनिया छोड़े चार साल से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन वो अपनी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए हमेशा याद की जाएगी। ऐसी ही उनकी कमबैक फिल्म इंग्लिश विंग्लिश है। हाल में इस फिल्म ने 10 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके पर मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। परिवार की तरफ से बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर फिल्म स्क्रीनिंग पर पहुंचे। लेकिन ये पल परिवार के लिए भावुक कर देने वाला था। जब पत्नी श्रीदेवी के बारे में बोलने के लिए बोनी कपूर मंच पर पहुंचे तो इमोशनल हो गए। पत्नी को याद कर वो अक्सर ऐसे ही भावुक हो जाते होंगे।

    बोनी कपूर ने हाल में इंग्लिश विंग्लिश के 10 साल पूरे होने पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि इस फिल्म से श्रीदेवी ने 15 साल बाद फिल्मों में वापसी की थी। व्व लिखते हैं-10 साल इंग्लिश विंग्लिश, 15 साल के अंतराल के बाद फिल्मों में वापसी करना, एक कालातीत, जादुई प्रदर्शन के साथ जिसने सभी के दिल को छू लिया। ऐसा सिर्फ श्री ही कर सकती थीं।' 

    श्रीदेवी ने इस फिल्म में जितनी साड़ियां पहनी थी उन्हें भी नीलाम कर दिया गया। नीलामी से आये पैसे को NGO में लड़कियों की शिक्षा के लिए दिया जाएगा। ये फैसला फिल्म की डायरेक्टर गौरी शिंदे ने लिया था। श्रीदेवी हमेशा याद आएंगी।

    Tags