जाह्नवी कपूर बॉयफ्रेंड और फैमिली संग न्यू ईयर मनाकर लौटीं, इस वीडियो से हुआ खुलासा

    जाह्नवी कपूर ने हाल ही में करण के शो में कंफर्म किया था अपना रिलेशन, अब न्यू ईयर मनाकर वापस लौटने पर हुए स्पॉट  

    जाह्नवी कपूर बॉयफ्रेंड और फैमिली संग न्यू ईयर मनाकर लौटीं, इस वीडियो से हुआ खुलासा

    जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी टाइम से चर्चा मे हैं। हालांकि उन्होंने या शिखर ने कभी अपने रिलेशनशिप पर मोहर नहीं लगाई है। लेकिन हाल ही में कॉफी विद करण 8 के प्रोमों में जाह्नवी ने रिलेशिशप का साफ इशारा दे दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस न्यू ईयर के लिए इंडिया से बाहर अपने परिवार और शिखर पहाड़िया के साथ छुट्टियों पर गई थीं। अब एक्ट्रेस और बाकी सभी वापस लौट आए हैं।

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो आई है जिसमें एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर पीछे से जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और बॉनी कपूर निकलते दिखाई देते हैं। इसके ठीक बाद शिखर पहाड़िया भी निकलते हैं और अपनी लग्जरी कार में बैठकर निकल जाते हैं। एक बार फिर जाह्नवी और शिखर के रिश्ते पर इस तरह मोहर लगती नजर आई है। 

    वैसे शिखर और जाह्ननी कपूर कई मौकों पर साथ दिए हैं। बीते साल जब एक्ट्रेस आंध्र प्रदेश में तिरुपति मंदिर गई थीं। तब उनके साथ शिखर को स्पॉट किया गया था। 

    करण के शो में कैसे कंफर्म हुआ रिलेशन?

    करण जौहर के शो का नया प्रोमो आया है। इस प्रोमो में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर दोनों साथ नजर आते हैं। करण जौहर जाह्नवी कपूर से आखिरी के तीन डायल नंबर्स के बारे में पूछते हैं। पहला नाम जाह्नवी पापा बॉनी कपूर का लेती हैं। दूसरा नाम खुशी का और तीसरा नाम उनके मुंह से गलती से शिखर का निकल जाता है जो कि वो बोलना नहीं चाहती थीं। ये सुनकर खुशी और करण जौहर दोनों ही हंसने लगते हैं।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर को पिछली बार फिल्म बवाल में वरुण धवन के साथ देखा गया था। एक्ट्रेस के पास अभी उनका लंबा लाइन अप है। वो फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही, उलझ और देवारा में नजर आएंगी। 

    Tags