कांस 2023: उर्फी जावेद की तरह मगरमच्छ पहनकर बुरा फंसी उर्वशी रौतेला, हेटर्स ने उड़ाई लुक की धज्जियां

    कुछ समय पहले ही बॉलीवुड अदाकारा ने अपना कांस लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस लुक की वजह से उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर भयंकर ट्रोलिंग की शिकार हो गई हैं। 

    कांस 2023: उर्फी जावेद की तरह मगरमच्छ पहनकर बुरा फंसी उर्वशी रौतेला, हेटर्स ने उड़ाई लुक की धज्जियां

    आखिरकार वो समय आ गया है जब दुनियाभर के सितारे कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए जमा होने शुरू हो गए हैं। बीती रात से ही कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 ने सोशल मीडिया की दुनिया को हिलाया हुआ है। कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में सारा अली खान और प्रियंका चोपड़ा जैसे बॉलीवुड सितारे धमाल मचाने पहुंच गए हैं। इसी बीच बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला ने भी कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में सबका ध्यान अपनी तरफ खींचना शुरू कर दिया है। कुछ देर पहले ही उर्वशी रौतेला ने अपने कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 से पर्दा हटाया है। उर्वशी रौतेला एक के बाद एक तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

    कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में उर्वशी रौतेला पिंक कलर का डिजाइनर गाउन पहनकर निकली थीं। जिसको परफेक्ट बनाने के लिए उर्वशी रौतेला ने मगरमच्छ शेप का नेकपीस पहना था। उर्वशी रौतेला के इस नेकपीस ने लोगों का ध्यान अपन तरफ खींचना शुरू कर दिया है। अपने नेक पीस की वजह से उर्वशी रौतेला लगातार ट्रोल हो रही हैं। कुछ समय पहले ही उर्फी जावेद भी मगरमच्छ शेप का नेकपीस पहनकर फंस गई थीं। 

    उर्फी जावेद को लोगों ने इस लुक की वजह से खूब खरीखोटी सुनाई थी। अब उर्वशी रौतेला भी हेटर्स के हत्थे चढ़ गई हैं। लोग लगातार उर्वशी रौतेला के लुक की मजाक बना रहे हैं। अब लोग उर्वशी रौतेला को उर्फी जावेद की सस्ती कॉपी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अगर घर में जिंदा छिपकली देख ली तो फोटोशूट छोड़कर भाग जाओगी। 

    एक दूसरे यूजर ने लिखा, अब धीरे धीरे समझ आ रहा है कि ऋषभ भाई वीडियो कॉल किन 3 चीजों को देख रहे थे जिसकी वजह से उनका एक्सीडेंट हो गया। वहीं एक यूजर ने लिखा, उर्वशी रौतेला अब उर्फी जावेद से फैशन टिप्स ले रही है। कुल मिलाकर देखा जाए तो उर्वशी रौतेला के लुक ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया है। 

    Tags