Crew song: दिलजीत दोसांझ ने गाया 'चोली के पीछे', गाने पर जमकर बलखाईं करीना कपूर

    करीना कपूर ने क्रू के गाने चोली के नीचे पर दिखाईं मस्त अदाएं, दिलजीत दोसांझ की आवाज जीत लेगी दिल

    Crew song:  दिलजीत दोसांझ ने गाया 'चोली के पीछे', गाने पर जमकर बलखाईं करीना कपूर

    तबू, करीना कपूर खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म क्रू अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से इस फिल्म के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। अब फिल्म का मेन गाना 'चोली के पीछे' आया है। इस गाने को दिलजीत दोसांझ ने गाया है। ऑरिजल गाने को नए के साथ काफी अच्छे से मिक्स किया गया है। ये रीमिक्स गाना आपको काफी पसंद आएगा।

    'चोली के पीछे' गाने में आपको फिल्म के कुछ सीन्स को दिखेंगे ही। साथ ही पूरे गाने में करीना कपूर का साड़ी पहने मदहोश करने वाले अंदाज में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने गुलाबी रंग की प्यारी सी सिल्क साड़ी पहनी है और वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।

    ये गाना केवल 2 मिनट का है लेकिन आपको इसे बार बार सुनने को मिलेगा। इसके बीट्स काफी अच्छे हैं। अक्षय और आईपी ने गाने को काफी बढ़िया रीक्रिएट किया है। बीच बीच में आपको ऑरिजनल गाने की लिरिक्स भी अल्का याज्ञनिक और इला अरुणा की आवाज में सुनने को मिलेंगी।

    गाने में तबू, करीना, कृति, दिलजीत और कपिल शर्मा नजर आएंगे। गाना रिलीज होने के बाद लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस गाने पर करीना ही सबसे बढ़िया परफोर्म कर सकती थीं। वहीं दिलजीत की आवाज को इस गाने में काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि गाने की शुरुआत बादशाह के डायलॉग से होती है। जो कि आप टीजर में भी सुन चुके हैं।

    फिल्म की बात करें तो ये 29 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। ये पहली बार है कि तबू, करीना और कृति साथ में काम कर रही हैं। फिल्म को रिलीज होने में वैसे अब कुछ ही दिन बाकी हैं लेकिन इससे पहले आप इस गाने को एंजॉय कर सकते हैं। ये गाना आप डीजे पर भी खूब बजने वाला है और अभी ये एकदम परफैक्ट पार्टी नंबर है।

    Tags