तैमूर अली खान की परफॉर्मेंस देखकर खुशी से गदगद हुई करीना कपूर, बनाया वीडियो

    तैमूर ने अपने स्कूल के एनुअल फंक्शन पर परफॉर्मेंस दी है जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। उन्होंने स्टेज पर एक डांस परफॉर्मेंस तैयार की थी जिसको देखकर मम्मी करीना काफी ज्यादा प्राउड फील कर रही

    तैमूर अली खान की परफॉर्मेंस देखकर खुशी से गदगद हुई करीना कपूर, बनाया वीडियो

    तैमूर अली खान फिल्मों में आने से पहले ही लाइमलाइट में छाए रहते हैं। वह मम्मी करीना के साथ कई बार एयरपोर्ट और पैपराजी के कैमरे में स्पॉट किए गए हैं। वहीं एक बार फिर से सैफ और करीना के लाडले बेटे तैमूर अली खान मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं। हाल ही में तैमूर ने अपने स्कूल के एनुअल फंक्शन पर परफॉर्मेंस दी है जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। उन्होंने स्टेज पर एक डांस परफॉर्मेंस तैयार की थी जिसको देखकर मम्मी करीना काफी ज्यादा प्राउड फील कर रही थी और तैमूर का वीडियो बना रही थी। उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान थी जो उनके करोड़ों फैंस का दिल जीत रही थी।

    अगर ड्रेसिंग की बात करें तो तैमूर ने येलो और ग्रीन कलर की ट्यूनिंग करता हुआ एक कुर्ता कैरी किया हुआ था। कुर्ता पजामा में तैमूर खान काफी ज्यादा हैंडसम दिख रहे थे। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से काफी ज्यादा लाइमलाइट बटोरी। वहीं मम्मी करीना व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आ रही थी। पटौदी खानदान के लिए यह काफी ज्यादा गर्व की बात है जब उनके घर का एक एक और बच्चा लाखों करोड़ों दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो चुका है।

    सोशल मीडिया पर जैसे ही तैमूर और करीना का वीडियो अपलोड किया गया फैंस ने उसे पर लाइक और कमेंट की लाइन लगा। किसी फैन ने करीना के लुक की तारीफ की तो किसी ने उनकी और तैमूर की बॉन्डिंग की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि तैमूर तो बिल्कुल अपने पापा जैसे दिखते हैं। तैमूर अपने पेरेंट्स के गाने पर डांस करते हुए दिखाई दिए। तैमूर ने एक ग्रुप परफॉर्मेंस तैयार की थी जिसमें वह काफी अच्छी तरह से डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तैमूर बचपन से ही कैमरे को फेस करते हुए नजर आ रहे हैं भले ही उन्होंने फिल्मों में शुरुआत ना कि हो लेकिन वह अपनी मम्मी करीना के साथ कई बार कमरे में स्पॉट किया जा चुके हैं। जिसके चलते उन्हें अपना परफॉर्मेंस देने में बिल्कुल भी दिक्कत नहीं हो रही है।

    Tags