राज कपूर को आज भी पहले जैसा ही प्यार करते हैं धर्मेंद्र, 99वीं जयंती शेयर की थ्रोबैक पिक्चर

    सालों बाद भी अपने दोस्त को याद कर इमोशनल हो जाते हैं धर्मेंद्र

    राज कपूर को आज भी पहले जैसा ही प्यार करते हैं धर्मेंद्र, 99वीं जयंती शेयर की थ्रोबैक पिक्चर

    एक्टर डायरेक्टर और फिल्म मेकर किस रूप में दर्शकों को एंटरटेन करने वाले राज कपूर की आज 99वीं जयंती है फिल्म इंडस्ट्री को एक मुकाम तक पहुंचाने के लिए राज कपूर ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने 1947 में रिलीज हुई फिल्म नील कमल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। राज कपूर को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का शोमैन' कहा जाता है। आज उनकी 99वीं जयंती पर, दिवंगत वेटरन एक्टर को सम्मानित करने के लिए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों की बाढ़ आ गई है। वहीं वर्सेटाइल एक्टर धर्मेंद्र ने भी आज राज कपूर की जयंती पर उन्हें याद किया।

    गुरुवार की सुबह, धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राज कपूर के साथ अपनी एक पुरानी पिक्चर शेयर की। यह एक ब्लैक एंड व्हाइट पिक्चर है जो किसी इवेंट की है। दोनों एक्टर्स ऑफिशल आउटफिट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वे दोनों एक-दूसरे के अगल - बगल की सीटों पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। और आपस में बातचीत कर रहे हैं तस्वीर में दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा था।

    अपने पर्सनल एल्बम की इस थ्रोबैक खजाने से ये पिक्चर शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा कि उन्हें आज भी राज कपूर की खूब याद आती है। उन्हें आज और आने वाले समय में भी बहुत प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा। धर्मेंद्र ने ट्वीट में लिखा है कि जन्मदिन मुबारक हो राज साहब, हम आपको बहुत याद करते हैं!... आपको हमेशा बड़े प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा। 

    धर्मेंद्र और राज कपूर ने 1970 में आई फिल्म मेरा नाम जोकर में एक साथ काम किया था जिसका डायरेक्शन और प्रोडक्शन दोनों ही राज कपूर ने किया था जिसे उन्होंने अपने बैनर आर.के. फिल्म्स के अंदर बनाया था। राज कपूर स्टारर यह फिल्म से ऋषि कपूर की स्क्रीन डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में सिमी गरेवाल, केन्सिया रयाबिंकिना, पद्मिनी, मनोज कुमार और धर्मेंद्र की फिल्म में सहायक भूमिकाएँ निभाई थी।

    Tags