Bigg Boss 17 Day 76 Highlights: सलमान खान की डांट से आयशा खान हुईं बेहोश, दो कंटेस्टेंट्स होंगे घर से बाहर?

    बिग बॉस 17 में शनिवार के एपिसोड में सलमान खान की क्लास के बाद कौन हुआ बेहोश?

    A still from Bigg Boss 17

    A still from Bigg Boss 17

    बिग बॉस 17 में रोजाना के धमाके जारी है। सलमान खान ने साल खत्म होने से ठीक पहले कुछ कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई है। जिसके चलते आएशा खान तो बेहोश ही हो गईं। वहीं शो में सितारों का मेला भी लगा। जिसमें धर्मेंद्र, मीका और कृष्णा अभिषेक ने खुलकर मस्ती की। जबकि सोहेल और अरबाज खान हमेशा की तरह अपना सेगमेंट लेकर आए और कंटेस्टेंट्स के मजे लिए।

    शो से जाएंगे दो लोग

    इस बार घर में नील, अभिषेक, रिंकू और आएशा को नॉमिनेट किया गया है। सलमान खान ने आते ही ऐलान किया कि घर से इस बार एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट्स बार होंगे। शनिवार के शो में तो नहीं लेकिन रविवार के शो में कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू और नील भट्ट शो से बाहर हो जाएंगे।

    विक्की की बहस

    शो शुरू होते ही विक्की जैन की बहस अभिषेक और अनुराग से हो जाती है। दोनों विक्की पर पीठ पीछे इमोशन्स का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हैं। इतना ही नहीं विक्की कुछ गलत शब्द बोल पड़ते हैं तो अंकिता जैन उन्हें टोकती हैं और फिर अंकिता और विक्की जैन के बीच भी बहस हो जाती है।

    अरबाज और सोहेल ने लिए मजे

    सोहेल कंटेस्टेंट्स को अरबाज खान की शादी के बारे में बताते हैं और सभी उनको मुबारकबाद देते हैं। इसके बाद दोनों समर्थ की पोल खोलते हैं। दोनों बताते हैं कि समर्थ मुनव्वर को मोबाइल और मन्नारा आएशा को सिमकार्ड बोलते हैं। पोल खोलने के बाद अरबाज खान समर्थ को मोबाइल और ईशा को सिमकार्ड बोलते हैं।

    अभिषेक की क्लास

    सलमान खान अभिषेक की क्लास लगाते हुए कहते हैं कि उन्हें उनसे बात ही नहीं करनी है। सलमान खान कहते हैं कि उन्हें इस गंदगी में नहीं घुसना है। तीनों (ईशा, समर्थ, अभिषेक) बाहर का कीचड़ एक-दूसरे पर उछालते रहते हैं।

    आयशा खान हुईं बेहोश

    सलमान खान आयशा खान की क्लास लगाते हैं और कहते हैं कि जब उन्हें मुनव्वर से इतनी ही दिक्कत है तो फिर वो मुनव्वर के साथ क्या कर रही हैं। उनके साथ उठ बैठ रही हैं और खाना खा रही हैं। वो आएशा से पूछते हैं कि उनका शो में आने का मकसद क्या था। वो अपने मुद्दे कुछ समय बाद भी उठा सकती थीं, जब मुनव्वर बाहर आ जाते लेकिन उन्हें नेशनल टीवी पर ही ऐसा क्यों करना था।

    आयशा खान का सलमान खान की डांट के बाद बीपी लो हो जाता है और उन्हें डॉक्टर्स को दिखाने तक की जरूरत पड़ जाती है। सलमान भी उन्हें देखने घर के अंदर पहुंच जाते हैं। सलमान खान बाद में बताते हैं कि आयशा को मेडिकल के लिए बाहर ले जाया गया है। लेकिन वो कहते हैं कि ये शो कमजोर लोगों के लिए नहीं है और जो बात होगी वो बाहर आएगी ही।

    सितारों की मस्ती

    सलमान खान के शो पर धर्मेंद्र आते हैं और समर्थ उनके आगे उनकी मिमिक्री करके दिखाते हैं। इसके अलावा मीका सिंह, अरबाज खान, सोहेल खान और कृष्णा जमकर मस्ती करते हैं।

    Tags