अब ओटीटी पर चलेगी रणवीर-आलिया का जादू, इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'

    रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ओटीटी पर रिलीज 

    अब ओटीटी पर चलेगी रणवीर-आलिया का जादू, इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'

    रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने थिएटर्स पर लोगों को काफी एंटरटेन किया। ये फिल्म इस साल की हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 153.30 करोड़ रुपये कमाए थे जबकि वर्ल्डवाइड 347.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ने थिएटर्स पर तो लोगों को काफी एंटरटेन किया और अब ये फिल्म ओटीटी पर भी आ गई है।

    करण जौहर ने इस फिल्म को काफी समय बाद डायरेक्ट किया था क्योंकि ऐ दिल है मुश्किल के बाद उन्होंने डायरेक्शन से ब्रेक ले लिया था। अब रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर रॉकी और रानी का एक पोस्टर शेयर किया है और इसी के साथ उन्होंने फिल्म की जानकारी भी शेयर की है। 

    तो जिन लोगों ने ये फिल्म मिस कर दी है या जो घर पर बैठकर दोबारा ये फिल्म देखना चाहते हैं, उनके लिए इस वीकेंड पर काफी अच्छा मौका रहेगा। फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज कर दी गई है। 

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म में दो परिवारों की कहानी दिखाई गई है जो कि बिल्कुल अलग हैं। पंजाबी और बंगाली परिवार का तालमेल बिल्कुल अलग है। 

    रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने इस फिल्म में दूसरी बार काम किया है। इससे पहले दोनों साथ में फिल्म गली बॉय में नजर आए थे। तब भी दोनों की कैमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद जब दोनों रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आए तो एक बार फिर से दोनों को खूब प्यार मिला और इनकी जोड़ी एक बार फिर से हिट हो गई।

    Tags