नाराज पैपराजी को मनाते दिखें अर्जुन कपूर, देखकर फैंस ने कहा- बंदा अच्छा है यार

    एक विलेन रिटर्न्स में अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर एक्टर हाल ही में एक मॉल में पहुंचे थे। जहां पर वो एक पैपराजो को मनाते हुए दिखाई दिए। इससे जुड़ा वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

    नाराज पैपराजी को मनाते दिखें अर्जुन कपूर, देखकर फैंस ने कहा- बंदा अच्छा है यार

    एक्टर अर्जुन कपूर हाल ही में लोगों का दिल जीतते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी उम्मीद शायद ही उनके फैंस ने जताई होगी। हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशनल इवेंट में एक पपराज़ो के साथ बातचीत के दौरान अर्जुन कपूर ने कुछ ऐसा किया जिससे जुड़ा वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

    दरअसल एक्टर अर्जुन कपूर अपने को स्टार्स तारा सुतारिया और दिशा पटानी के साथ मुंबई के एक मॉल में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। जहां एक विलेन रिटर्न्स टीम ने लिम्का बुक रिकॉर्ड तोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने दिल के आकार के बैग में 8000 गुब्बारों को हवा में लटका दिया और उन्हें फिल्म के गाने दिल की सफलता का जश्न मनाने के लिए अभिनेताओं और प्रशंसकों पर गिरा दिया।

    नाराज फोटोग्राफर को मनाते हुए नजर आएं अर्जुन कपूर

    विरल भयानी के अकाउंट द्वारा साझा किए गए इवेंट के एक वीडियो में अर्जुन को एक पपराज़ो के साथ देखा गया, जोकि उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहा था। अर्जुन ने फोटोग्राफर को किसी के पास जाने से रोक लिया और उसे गले से लगा लिया, और कहा, "मेरे साथ है वो, मैं बात करुंगा। पपराज़ो अकाउंट ने इस वीडियो को कैप्शन में दिया, "अर्जुन कपूर आज मॉल के प्रचार में पुराने फोटोग्राफर दोस्त के साथ चैट करते हैं।"

    अर्जुन कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कई तरह के रिएक्शन देते हुए नजर आए हैं। एक यूजर ने लिखा- आदमी सही है यार। एक ने कमेंट में लिखा- ये रियल जेंटलमेंट है। तीसरे यूजर ने लिखा- फोटोग्राफर किसी से पब्लिक में से नाराज हो गया उसे बात करके अर्जुन कपूर समझा रहा है। बंदा अच्छा है अर्जुन कपूर। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन कपूर कुछ वक्त पहले अपना जन्मदिन मनाते हुए नजर आए थे।

    Tags