हैरी पॉटर डैनियल रैड्क्लिफ बने पापा, गर्लफ्रेंड के साथ बच्चे को टहलाते आए नजर

    हैरी पॉटर बने पापा, न्यू यॉर्क की सड़कों पर बच्चे को लेकर टहलते नजर आए डैनियल रैड्क्लिफ

    हैरी पॉटर डैनियल रैड्क्लिफ बने पापा, गर्लफ्रेंड के साथ बच्चे को टहलाते आए नजर

    हैरी पॉटर की सीरीज दुनियाभर में पॉपुलर है। 90 के दशक के बच्चे तो इसी के साथ ही बड़े हुए हैं। हैरी पॉटर का रोल करने वाले डैनियल रैड्क्लिफ को आज कौन नहीं जानता। एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो पिछले 10 साल से भी ज्यादा समय से अमेरिकन एक्ट्रेस एरिन डार्के के साथ रिलेशनशिप मे हैं। दोनों के बीच 5 साल की उम्र का फर्क है। अब इतने समय साथ रहने के बाद दोनों पैरेंट्स बन गए हैं। हालांकि अभी भी दोनों ने शादी नहीं की है।

    विदेशी मीडिया के मुताबिक डैनियल रैड्क्लिफ पापा बन गए हैं और वो अपने पहले बच्चे के साथ बाहर निकले तो सामने आया कि वो पापा बन गए हैं। उनकी कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। जिसमें डैनियल अपनी गर्लफ्रेंड एरिन के साथ क्रैच पर बच्चे को लेकर टहलाने निकले हैं। हैरी टोपी और हूडी पहने नजर आ रहे हैं। जबकि गर्लफ्रेंड ने नीली पैंट, टीशर्ट और जैकेट पहनी है। इन फोटोज को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। 

    हर कोई डैनियल की बातें कर रहा है कि किस तरह उन्होंने उसे एक बच्चे की तरह देखा था और अब वो खुद पापा बन चुके हैं। डैनियल अपने बच्चे को भी स्टार ही बनाना चाहते हैं। उन्होंने एक बार कहा भी था कि जब उनका बच्चा होगा तो वो उसे सेट पर ले जाया करेंगे। अपने एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था, ''मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे, अगर और जब भी हों...मैं उन्हें फिल्म के सेट के आसपास रखना पसंद करूंगा।''

    उन्होंने आगे कहा, ''फिल्म के सेट अद्भुत स्थान होते हैं। मुझे लगता है कि कई बार यह बच्चों के लिए अद्भुत हो सकता है। लेकिन यह वास्तव में इसका फेम साइड भी है जिससे हर कीमत पर बचा जाना चाहिए।"

    हैरी पॉटर की पहली फिल्म इंडिया में साल 2002 में रिलीज हुई थी। फिल्म के 8 पार्ट आए थे। इसने हर किसी के दिल में घर कर लिया था। शायद ही कोई होगा जिसने हैरी पॉटर फिल्म न देखी हो।

    Tags