हैरी पॉटर स्टार डैनियल रैडक्लिफ को देखकर होश खो बैठीं मृणाल सिंह ठाकुर, मुंह से निकला 'आई लव यू'

    मृणाल जब न्यूयॉर्क की सड़कों पर सैर कर रही थी तब उनकी मुलाकात हैरी पॉटर फेम डेनियल रैडक्लिफ से हुई। वह डेनियल रेडक्लिफ की बहुत बड़ी फैन है

    हैरी पॉटर स्टार डैनियल रैडक्लिफ को देखकर होश खो बैठीं मृणाल सिंह ठाकुर, मुंह से निकला 'आई लव यू'

    मृणाल ठाकुर बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेसेज में से एक हैं। बॉलीवुड फिल्मों के अलावा वह साउथ इंडस्ट्री में काफी ज्यादा एक्टिव हैं। एक्ट्रेस इस समय अपनी न्यू तेलुगू फिल्म हाय नन्ना की स्पेशल स्क्रीनिंग कार्यक्रम के लिए न्यूयॉर्क में मौजूद हैं। एक्ट्रेस इस वक्त न्यूयॉर्क में अपने को एक्टर नानी के साथ मौजूद हैं। मृणाल जब न्यूयॉर्क की सड़कों पर सैर कर रही थी तब उनकी मुलाकात हैरी पॉटर फेम डेनियल रैडक्लिफ से हुई। वह डेनियल रेडक्लिफ की बहुत बड़ी फैन है और वह अपने पसंदीदा एक्टर को इस तरह अपने सामने देखकर काफी ज्यादा खुश हुई।

    मृणाल ठाकुर ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की। वीडियो में, मृणाल ठाकुर ने फैंस की भारी भीड़ के बीच हैरी पॉटर स्टार डैनियल रैडक्लिफ की एक्टिंग करते हुए एक खुशी भरा वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में डैनियल रैडक्लिफ अपने फैंस के साथ सेल्फी क्लिक कराते हुए दिखाई दे रहे हैं वहीं मृणाल को कैमरे के पीछे से उन्हें चीयर करते हुए सुना जा सकता है। कैमरे के पीछे से मृणाल कह रही थी कि डैनियल हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।

     डेनियल ने मृणाल की इस एक्साइटमेंट का जवाब देते हुए कहा कि थैंक्स जिससे मृणाल काफी ज्यादा खुश नजर आ रही हैं। मृणाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी के कैप्शन में लिखा कि और ये हुआ! @मिसब्लेंडर हैरी पॉटर स्टिकर के साथ। एक दूसरी स्टोरी में मृणाल ने अपने फैंस को अपनी इस कहानी का सबूत भी पेश किया जिसमें उनकी बहन लोचन ठाकुर भी शामिल थीं, जब उन्होंने डेनियल के साथ पिक्चर क्लिक करवाई थी। शेयर की गई फोटो में डेनियल ने अपने चेहरे पर सफेद मास्क लगाया हुआ था। आपको बता दें कि मृणाल ठाकुर ने टीवी की दुनिया से निकलकर बॉलीवुड की दुनिया में एंट्री मारी थी। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी साथ ही उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी पकड़ बना कर रखी है। हाल ही में वह अपनी अपकमिंग फिल्म में साउथ स्टार नानी के साथ नजर आने वाली है

    Tags