हैरी पॉटर के हैगरिड ने 72 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, फैंस बोले- बहुत याद आओगे

    हैरी पॉटर के हर एक कैरेक्टर को लोग आज भी याद करते हैं। उन्हीं में से एक कैरेक्टर हैगरिड भी था। इस रोल को निभाने वाले रॉबी कोल्ट्रेन अब हमारे बीच नहीं रहे। 

    हैरी पॉटर के हैगरिड ने 72 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, फैंस बोले- बहुत याद आओगे

    हैरी पॉटर ऐसी फिल्म है जिसे शायद ही किसी ने ना देखा होगा। 8 पार्ट में बनी इस फिल्म का एक एक किरदार आजतक सबके जहन मे है, फिर चाहे वो हैरी पॉटर हो, हरमाइनी, डंबलडोर या प्रोफेसर स्नेप। इन्हीं में से एक कैरेक्टर हैगरिड का भी था। हैगरिड ही वो शख्स था जो हैरी को उसके घर से स्कूल लेकर आता है। हैगरिड हमेशा हैरी का ख्याल रखता है। हैगरिड का रोल रॉबी कोल्ट्रेन ( Robbie Coltrane ) ने किया था लेकिन अब वो हमारे बीच नही हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड में अंतिम सांसे लीं।

    रॉबी डब्लूएमई एजेंसी के क्लाइंट थे। रॉबी की एंजेंट बेलिंडा राइट ने उनके निधन की पुष्टि की और एक बयान जारी किया है। बेलिंडा राइट ने कहा, ''मैं निजी तौर पर उन्हें एक ईमानदार क्लाइंट के रूप में याद रखूंगी। साथ ही एक बढ़िया एक्टर के रूप में भी। वह बहुत समझदार और मजाकिया इंसान थे। 40 सालों से मैं उनकी एजेंट थी और इसके लिए मुझे खुद पर गर्व है। मैं उन्हें बहुत मिस करूंगी।''

    हैगरिड पिछली बार हैरी पॉटर फ्रैंचाइजी की 20वीं सालगिरह के लिए बने शो रिटर्न टू होगवर्टस में नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि आगे अब वो इस दुनिया में रहेंगे या नहीं लेकिन उनके किरदार को हमेशा याद किया जाएगा। उनके फैंस ट्विटर पर दुख जता रहे हैं और उन्हें बहुत याद कर रहे हैं। 

    रॉबी ने सबके दिल में राज किया है। उन्होंने बिल्कुल सही कहा कि वो रहें या नहीं लेकिन उनका उनका कैरेक्टर हैगरिड हमेशा सबके दिलों में रहेगा।

    Tags