हनी सिंह ने लिए मुश्किल वक्त में मसीहा बने थे शाहरुख-अक्षय-दीपिका, इस तरह की थी मदद

    हनी सिंह ने हाल ही में इस बात को लेकर खुलासा किया है कि जब वो मेंटल हेल्थ से गुजर रही थी तब दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने उनकी मदद की थी। 

    हनी सिंह ने लिए मुश्किल वक्त में मसीहा बने थे शाहरुख-अक्षय-दीपिका, इस तरह की थी मदद

    एक वक्त ऐसा था जब फेमस रैपर हनी सिंह पूरी तरह से म्यूजिक इंडस्ट्री से गजब हो गए थे। उनके गाने तक आना बंद हो गए थे। उस दौरान वो काफी मेंटल प्रॉब्लम से गुजर रहे थे। उनकी हालत उस वक्त काफी ज्यादा गंभीर थी। उनके इस मुश्किल वक्त में साथ देने का काम कई बॉलीवुड सितारे करते हुए दिखाई दिए। इस लिस्ट में बॉलीवुड के एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, एक्टर अक्षय कुमार और शाहरुख खान का नाम भी शामिल था। इस बात का खुलासा खुद हनी सिंह हाल ही में करते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने बताया कि किस तरह से वो उस दौर से गुजर रहे थे और उस वक्त इन सितारों ने उनकी मदद की। 

    बॉलीवुड इंडस्ट्री से काफी सपोर्ट मिलने को लेकर रैपर हनी सिंह ने बॉलीवुड हंगामा को इंटरव्यू में बताया, 'सबने बहुत सपोर्ट किया। जब मैं बिल्कुल खराब हुआ तो मुझे समझ नहीं आ रहा था किस डॉक्टर के पास जाएं। दीपिका को वैसे तो प्रॉब्लम हुई थी, उनको लगा मेरी जैसी प्रॉब्लम है। मेरा केस बहुत सीरियस था। दीपिका ने घरवालों को एक डॉक्टर दिल्ली में बताया। उनके पास गया मैं।' हनी सिंह ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा, 'बाकी शाहरुख भाई ने बहुत साथ दिया, अक्षय पाजी के फोन आते थे। मैंने फोन पर भी बात नहीं करता था। 5 साल मैंने फोन पर बात नहीं की किसी से भी। 3 साल मैंने टीवी नहीं देखा। जो इंफॉर्मेशन दिखाई जाती थी वो मुझे परेशानी करती थी।'

    हनी सिंह ने आगे ये भी कहा कि सभी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उन्होंने कैसे काफी काम किया है और उन्हें किसी चीज की परवाह नहीं करनी चाहिए। हनी सिंह ने कहा, "मेरे को काम से कोई लेना नहीं है, मजदूर आदमी हूं, दोबारा कर लूंगा खुद खड़ा। देसी कलाकार एल्बम के बाद हनी सिंह गायब हो गए थे। 

    Tags