IIFA 2022: हनी सिंह ने आईफा में सबके सामने छुए एआर रहमान के पैर, वीडियो देखकर फैंस हुए खुश

    आईफा 2022 में हनी सिंह ने अलग ही रंग जमाने का काम किया है। इस दौरान जब उन्होंने फेमस सिंगर ए आर रहमान के पैर छुए तो हर कोई हैरान रह गया। 

    <p>आईफा में परफॉर्म करते हुए हनी सिंह</p>

    आईफा में परफॉर्म करते हुए हनी सिंह

    आईफा अवॉर्ड्स में रैपर हनी सिंह ने अलग ही तरह का माहौल बंध दिया था। उनके साथ कुछ देर के लिए पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा महफिल जमाते हुए दिखाई दिए हैं, लेकिन हनी सिंह की परफॉर्मेंस के दौरान सबसे ज्यादा दिल जीतने वाला हिस्सा वो रहा जब अचानक से एआर रहमान के उन्होंने पैर छु लिए। हनी सिंह काफी देर तक उनसी अवस्था में मौजूद रहे औऱ फिर उठ गए।

    उस दौरान एआर रहमान कई बार हनी सिंह को उठाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वो उठे नहीं बाद में जब रहमान ने उठने पर उनसे हाथ मिलाया तो हनी सिंह ने उनके हाथों को चूम लिया। ये पूरा वाक्या इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके अलावा हनी सिंह का लुक भी फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र बना। उन्होंने गोल्ड की लिजार्ड गले में पहने देख सकते हैं।  

    हनी सिंह गोल्ड छिपकली को गले में डालकर आईफा अवॉर्ड्स में शामिल होने पहुंचे थे। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। उन्होंने फुल स्लीव टीशर्ट पहनी हुई थी और काफी कूल सनग्लासेस लगा रखे थे। इवेंट में हनी सिंह और सलमान खान की ट्यूनिंग भी काफी चर्चा का विषय बनी रही थी। दोनों का वीडियो भी वायरल हुआ था।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हनी सिंह काफी वक्त से बॉलीवुड पर छाए हुए हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने गाने देकर उन्हें हिट करने का काम किया है। उनकी फिर तबीयत खबर हो गई तो उन्हें अचानक से इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया। उनके गाने रिलीज होने बंद हो गए। बाद में फिर उन्होंने जबरदस्त तरीके से म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री मारी है। 

    Tags