हाथ में बैसाखी थामकर वैलेंटाइन डे मनाते दिखे ऋतिक रोशन, फैंस के बीच मचा हड़कंप

    हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपनी एक तस्वीर शेयर करके फैंस को सदमा दे दिया है। 

    हाथ में बैसाखी थामकर वैलेंटाइन डे मनाते दिखे ऋतिक रोशन, फैंस के बीच मचा हड़कंप

    ऋतिक रोशन बीते दिन से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। जिस समय सब लोग मिलकर वैलेंटाइन डे का जश्न मना रहे थे ठीक उसी समय ऋतिक रोशन ने एक पोस्ट शेयर करके सनसनी मचा दी। बीते दिन ही ऋतिक रोशन ने अपनी एक सैल्फी फैंस के साथ शेयर की है। इस पोस्ट में ऋतिक रोशन हाथ में बैसाखी लिए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में ऋतिक रोशन की कमर पर बैल्ट बंधी नजर आ रही है। ऋतिक रोशन का ये हाल देखकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। अपनी इस पोस्ट के जरिए ऋतिक रोशन ने फैंस को बताया है कि उनको क्या हुआ है। 

    साथ ही साथ ऋतिक रोशन ने ये भी बताया है कि उनको ये चोट कैसे लग गई। ऋतिक रोशन ने बताया कि मांशपेशियों में खिंचाव आ जाने की वजह से उन्होंने ऐसा किया है। ऋतिक रोशन ने लिखा, आपमें से किसने लोग ऐसे हैं जिनको व्हीलचेयर लेने की जरुरत पड़ी है। उस समय आपको कैसा लगा था। एक समय था जब मेरे दादाजी ऐसे ही घायल हो गए थे। उस दौरान एयरपोर्ट पर मेरे दादाजी ने व्हीलचेयर पर बैठने से इनकार कर दिया था। वो दिखाना चाहते थे कि वो एक मजबूत इंसान हैं। 

    आगे ऋतिक रोशन ने बताया, मैंने उनसे व्हीलचेयर लेने के लिए कहा। मैंने उनको समझाया कि चोट का उम्र से कोई लेना देना नहीं है। लाख समझाने के बाद भी वो नहीं माने। उनकी बातें सुनकर मुझे दुख हुआ कि उनके मन में कितना डर बैठा हुआ है। वो बस खुद को मजबूत दिखाना चाहते थे। उन्होंने ऐसा क्यों किया ये बात मैं आज तक नहीं समझ पाया हूं। ऐसा नहीं है कि एक सैनिक को कभी बैसाखी की जरूरत नहीं पड़ी होगी। मजबूत होना तो बस एक भ्रम है। 

    ऋतिक रोशन की इस पोस्ट ने लोगों का दिल जीत लिया है। वैसे फैंस के साथ साथ वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों ने भी ऋतिक रोशन की पोस्ट पर कमेंट किया है। 

    Tags