इब्राहिम अली खान अनजान लड़की के साथ न्यू इयर मनाने हॉलिडे पर निकले, पलक तिवारी से ब्रेकअप की खबर?

    इब्राहिम अली खान इस अनजान दोस्त के साथ मनाएंगे अपना न्यू इयर, दोनों हॉलिडे पर निकले 

    इब्राहिम अली खान अनजान लड़की के साथ न्यू इयर मनाने हॉलिडे पर निकले, पलक तिवारी से ब्रेकअप की खबर?

    सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के अफेयर की खबर लंबे समय से उड़ रही थी। कई मौकों पर दोनों को साथ पार्टी और इवेंट्स में देखा गया। लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट आया है। इब्राहिम न्यू इयर सेलिब्रेट करने के लिए हॉलिडे पर निकले हैं। खास बात ये है कि उनके साथ पलक तिवारी नहीं बल्कि कोई अनजान लड़की नज़र आ रही है।

    आज सुबह इब्राहिम डेनिम जैकेट में मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आये। उन्हें एक लड़की के साथ देखा गया। हालांकि, दो सूटकेस हाथ में लिए लड़की बिना चेहरा दिखाए अकेले ही आगे बढ़ गई। लड़की के जाने के बाद इब्राहिम ने एंट्री ली। अब ये लड़की कौन है और छोटे पटौदी के साथ क्या रिश्ता है फ़िलहाल इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। हां, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इस अनजान लड़की को इब्राहिम की नई गर्लफ्रेंड बताया। कुछ यूजर्स ने पलक तिवारी से उनके ब्रेकअप की तरफ भी इशारा किया।

    हालांकि, इब्राहिम और पलक ने हमेशा एक दूसरे को अपना दोस्त बताया है। अब इनके अफेयर और अब ब्रेकअप की खबर ने परेशान कर दिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाल साल इब्राहिम के लिए बेहद खास रहने वाला है। रिपोर्ट की माने तो इब्राहिम सरजमीन नाम की फिल्म में बतौर लीड अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में काजोल एक अहम किरदार में नज़र आयेंगी। फ़िलहाल फिल्म को लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फैंस इब्राहिम को स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

    Tags