पलक तिवारी और इब्राहीम अली खान एक दूसरे को गले लगाते हुए स्पॉट, कैमरे में कैद हो गई इनके रिश्ते की सच्चाई

    इब्राहीम अली खान और पलक तिवारी की ये चोरी चुपके वाली मुलाकात अब सार्वजानिक हो गई है 

    पलक तिवारी और इब्राहीम अली खान एक दूसरे को गले लगाते हुए स्पॉट, कैमरे में कैद हो गई इनके रिश्ते की सच्चाई

    इब्राहीम अली खान और पलक तिवारी के अफेयर की खबर लंबे समय से चली आ रही है। दोनों को कई मौकों और इवेंट पर साथ में देखा गया है। हालांकि, दोनों अपने अफेयर की खबर पर चुप्पी साधे हुए हैं। अब दोनों का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें इन्हें एक दूसरे को गले लगते देखा जा सकता है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑफ़ वाइट सलवार-सूट पहने पलक तिवारी घर के अंदर जाती हैं। आगे से ऑरेंज पायजामा और सफ़ेद टी-शर्ट में इब्राहीम अली खान आते हैं पलक को गले लगाते हैं उसके बाद दोनों चल देते हैं। दोनों के बीच दोस्ती से घर रिश्ता है ये तो इस वीडियो से खुलासा हो ही गया है।

    बता दें, पिछले साल पलक और इब्राहीम अली खान को एक साथ गाड़ी में स्पॉट किया गया था। उस समय दोनों के अफेयर की खबर उड़ी थी। हालांकि, इन स्टारकिड ने खुद को अच्छा दोस्त बताया। अब दोनों का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो पलक तिवारी सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। हालांकि, उनकी परफॉरमेंस ऑडियंस को पसंद नहीं आई। वहीं दूसरी तरफ इब्राहीम भी फिल्म सरहदें से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में काजोल भी एक अहम भूमिका में नज़र आयेंगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है अब रिलीज़ का इंतजार हो रहा है।

    Tags