पलक तिवारी पैसे मांगती रही गरीब महिला, बिना पैसे दिए मुंह मोड़ कर चल दी एक्ट्रेस

    दुकान के बाहर मौजूद एक महिला भिखारी जो पलक से भीख मांग रही थी। पलक ने उन्हें फूटी कौड़ी भी नहीं दी। पलक ने उसकी बात को अनसुना कर दिया और आगे बढ़ने लगी।

    पलक तिवारी पैसे मांगती रही गरीब महिला, बिना पैसे दिए मुंह मोड़ कर चल दी एक्ट्रेस

    जानी मानी एक्ट्रेस और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड में अपनी पकड़ मजबूत बना रही है। हाल ही में श्वेता को धनतेरस के मौके पर एक दुकान के बाहर देखा गया जहां पर वह धनतेरस की शॉपिंग करके लौट रही थी। वहीं दुकान के बाहर मौजूद एक महिला भिखारी जो पलक से भीख मांग रही थी। पलक ने उन्हें फूटी कौड़ी भी नहीं दी। पलक ने उसकी बात को अनसुना कर दिया और आगे बढ़ने लगी। लेकिन उसने दोबारा पलक से पैसे मांगे तो पलक ने कहा कि उनके पास कैश नहीं है। वह महिला पलक से बोलते रहे की कुछ मदद कर दे मैं आपकी जिंदगी के लिए दुआ मांगूंगी। लेकिन पलक को उसकी बात का बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ा और वह अपनी कार की तरफ बढ़ गई।  

    वहां पर मौजूद पैपराज़ी के कमरे में यह पूरा इंसिडेंट कैद हो गया। उस शॉप के बाहर मौजूद पैपराज़ी भी पलक को आवाज देते रहें लेकिन पलक ने उनकी भी बात नहीं सुनी और उन्हें भी अनसुना करके अपने हाथ को वेव करती हुई वहां से बाहर चली गई। पैपराज़ी ने पलक को धनतेरस की बधाई भी दी लेकिन उन्होंने उनको उसका भी रिप्लाई नहीं दिया और स्माइल करती हुई अपनी कार में बैठ गई।

    आपको बता दें कि पलक तिवारी सलमान खान स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आई थी। जिसके बाद उनके पैर जमीन पर नहीं पड़ रहे हैं। हालांकि इस फिल्म में उन्होंने साइड सपोर्टिंग एक्ट्रेस का रोल प्ले किया था। इसके साथ ही पलक तिवारी फिल्म 'द वर्जिन ट्री' में नजर आयी थी। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, मोनी रॉय और सनी सिंह नजर आए थे। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी जिसे फैंस को कुछ ज्यादा इंप्रेस नहीं किया। वही पलक कई बार अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड इब्राहिम अली खान के साथ स्पॉट की जा चुकी हैं।

    Tags