'खानदान' में खुलेंगे शाहरुख खान की फैमिली के राज? किंग खान ने खुद दिया शो का नाम

    शाहरुख खान की फैमिली पर अगर कोई शो बनता है तो उसका नाम क्या है। इस बारे में शाहरुख खान ने खुद बात की है और शो का नाम खानदान बताया है।

    'खानदान' में खुलेंगे शाहरुख खान की फैमिली के राज? किंग खान ने खुद दिया शो का नाम

    शाहरुख खान फिल्म पठान से अपना कमबैक करने वाले हैं। उनकी फिल्म का टीजर 4 नवंबर को रिलीज कर दिया गया है। लेकिन फिल्म अगले साल 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी। शाहरुख खान को टीजर के लिए काफी प्यार मिल रहा है। एक्टर ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। इसके अलावा शाहरुख खान ने एक बार फिर अपने फैंस से ट्विटर पर बात की है। किंग खान अकसर अपने फैंस से बात करने के लिए ऐसा करते हैं। उन्होंने ट्विटर पर #AskSRK हैशटैग के साथ सवाल पूछने के लिए कहा।

    ट्विटर पर कई तरह के सवाल पूछे गए। कुछ उनकी फिल्मों से जुड़े हुए तो कुछ उनकी पर्सनल लाइफ के। ये सब काफी मजेदार था। एक सवाल में किंग खान से पूछा गया कि अगर 'कार्दाशियन' की तरह उनके परिवार पर शो बने तो उसका क्या नाम होगा। एक्टर ने पहले तो साफ कर दिया कि उनकी परिवार काफी प्राइवेट रहना पसंद करता है। वो घर के सीक्रेट्स बाहर नहीं खोलेंगे। लेकिन अगर ऐसा शो बनाने की बात होगी तो उसका नाम खानदान होना चाहिए। ट्विटर पर जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, '''वैसे तो ऐसा कभी नहीं होगा हम एक प्राइवेट फैमिली हैं… लेकिन अगर हुआ तो मुझे लगता है कि 'खानदान' होगा?''

    एक और फैन ने पूछा कि वो इतने हॉट क्यों हैं तो इस पर एक्टर ने कहा, ''पेरी पेरी सॉस और चिकन शायद इसमें मदद करता है। मुझे ऐसा लगता है।'' ऐसे ही जवाबों से शाहरुख ने फैंस का दिल जीत लिया है।

    इसके अलावा लोगों ने पठान फिल्म में दीपिका और जॉन के बारे में भी पूछा था। जॉन के बारे में उन्होंने कहा कि वो उन्हें सालों से जानते हैं। वो काफी वेल मेनर इंसान हैं। इसी तरह दीपिका के बारे में उन्होंने कहा कि वो पूरी फिल्म के दौरान काफी शांत स्वभाव की थीं और उन्होंने फिल्म में जबरदस्त काम किया है।

    Tags