दिशा पाटनी से ब्रेकअप के बाद टाइगर श्रॉफ अपनी इस को-स्टार को कर रहे हैं डेट?

    टाइगर श्रॉफ का पिछले दिनों दिशा पाटनी के साथ ब्रेकअप हो गया। इसके बाद अब खबरें आ रही हैं कि टाइगर अपनी ही एक को-स्टार अकांक्षा शर्मा को डेट कर रहे हैं।

    दिशा पाटनी से ब्रेकअप के बाद टाइगर श्रॉफ अपनी इस को-स्टार को कर रहे हैं डेट?

    पिछले दिनों खबर आई थी कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप हो चुका है। लेकिन दोनों के अलग होने का कारण सामझ में नहीं आया था लेकिन खबरों में आया कि दिशा पाटनी टाइगर से शादी करना चाहती थीं और टाइगर ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों का 6 साल का रिलेशनशिट टूट गया। दोनों के अलग होते ही एक और अफवाह सामने आने लगी है कि टाइगर अपनी को-स्टार अकांक्षा शर्मा को डेट कर रहे हैं। अकांक्षा ने कैसानोवा गाने में टाइगर के साथ डांस किया था। इसके अलावा दोनों ने आई एम ओ डिस्को डांसर 2.0 में भी साथ काम किया था।

    कौन हैं अकांक्षा शर्मा?
    अकांक्षा शर्मा ने इंडस्ट्री में एक मॉडल के तौर पर कदम रखा था। उन्होंने कई एड में काम किया है। उनकी सबसे फेमस एड संतूर साबुन की है। इस एड में वो वरुण धवन के साथ नजर आई थीं। अकांक्षा ने फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू कन्नड़ फिल्म त्रिविक्रम से किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ विक्रम रविचंद्रन लीड रोल मे थे। 

    हालांकि टाइगर ऐसी किसी भी बात से इनकार कर चुके हैं कि वो अकांक्षा के साथ रिलेशनशिप मे हैं। ब्रेकअप के बाद भी दिशा और टाइगर एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर कमेंट करते नजर आए हैं। टाइगर ने दिशा को उनकी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के लिए बधाई दी थी। इसी तरह टाइगर की एक वीडियो पर दिशा पाटनी ने भी कमेंट किया था। 

    वहीं टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो पिछली बार हीरोपंति 2 में नजर आए थे। इसके बाद एक्टर रैंबो, बागी फ्रेंचाइजी, स्क्रू ढील, बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों दिखाई देंगे। फिलहाल वो अपनी फिल्म गणपत: पार्ट 1 पर काम कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी होंगी।  

     

    Tags