अजय देवगन की बेटी न्यासा से विदेश में टकराई जान्हवी कपूर, दोनों के लंच डेट की तस्वीर वायरल

    जान्हवी भी एम्स्टरडैम घूम रही हैं जहां उनकी मुलाकात न्यासा से होती है और दोनों अपने दोस्तों संग लंच डेट पर जाते हैं। इस लंच डेट की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है जिसमें जान्हवी और न्यासा को रेड ड्रेसेज में देखा जा सकता है।

    अजय देवगन की बेटी न्यासा से विदेश में टकराई जान्हवी कपूर, दोनों के लंच डेट की तस्वीर वायरल

    अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों के लिए खबरों में बनी रहती हैं। अब न्यासा की एक नई तस्वीर सामने आई है वो भी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ। दरअसल, इन दिनों एक्टर्स छुट्टियों पर हैं। जान्हवी भी एम्स्टरडैम घूम रही हैं जहां उनकी मुलाकात न्यासा से होती है और दोनों अपने दोस्तों संग लंच डेट पर जाते हैं। इस लंच डेट की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है जिसमें जान्हवी और न्यासा को रेड ड्रेसेज में देखा जा सकता है।

    इस फोटो में नज़र आ रही जान्हवी ने एक खूबसूरत रेड गाउन पहना हुआ है। वहीं न्यासा ने शॉर्ट रेड ड्रेस। साथ में न्यासा के दो दोस्त भी नज़र आ रहे हैं। दोनों को इंडिया में पहले कभी साथ नहीं देखा गया है। अब फैंस इनकी फोटो देख ख़ुशी जता रहे हैं। कुछ ने तो न्यासा को भी बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए कमेंट किया है। देखिये ये खूबसूरत तस्वीर।

    बता दें, 19 साल की न्यासा देवगन अपनी खूबसूरत तस्वीरों और अपने ड्रेस सेंस और फैशन की वजह से अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। वो अपने इंस्टाग्राम पर दोस्तों संग पार्टी, इवेंट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। नअजय देवगन और काजोल की बेटी की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनके इस नए रूप को पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ को उम्मीद है कि न्यासा भी अपने पेरेंट्स की तरह बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। खैर, फ़िलहाल तो न्यासा पढ़ाई कर रही हैं। शायद अपनी पढ़ाई के बाद वो एक्टिंग में कदम अजमाए।

    Tags