Karva Chauth 2023: पिया के नाम की मेहंदी लगवाकर चांद का दीदार करती दिखीं ये हसीनाएं

    शिल्पा शेट्टी से लेकर परिणीति चोपड़ा ने ऐसा मनाया अपना करवाचौथ, सामने आईं तस्वीरें

    Karva Chauth 2023: पिया के नाम की मेहंदी लगवाकर चांद का दीदार करती दिखीं ये हसीनाएं

    पूरे देश में 1 नवंबर को करवाचौथ का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड की हसीनाओं ने भी धूमधाम से ये त्यौहार सेलिब्रेट किया। तमाम एक्ट्रेसेस को लाल सुर्ख जोड़े में देखा गया तो कुछ हटकर भी नजर आईं। इन सबको ही ज्वैलरी पहने, मांग में सिंदूर और हाथों में मेहंदी लगाए गए देखा गया। सज धज कर ये सभी चांद का दीदार करते नजर आईं।

    परिणीति चोपड़ा

    परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर मेहंदी लगे हुए हाथ की फोटोज शेयर की। उनके हाथ में गुलाबी रंग का चूड़ा साफ देखा जा सकता है। उन्होंने चांद की इमोजी लगाकर लिखा, ''वेटिंग।'' मतलब साफ था कि एक्ट्रेस चांद निकलने का इंतजार कर रही हैं।

    शिल्पा शेट्टी

    शिल्पा शेट्टी को पैपराजी ने स्पॉट किया है। एक्ट्रेस गले में मंगलसूत्र और चोकर पहने हुई थीं। साथ ही उनकी गुलाबी साड़ी भी उनपर जच रही थी। हाथ में एक्ट्रेस ने पूजा का समान लिया हुआ था। इस वीडियो में कृषिका कुल्ला, गीता बसरा, आकांक्षा मल्होत्रा और माना शेट्टी भी दिखाई दे रही हैं।

    मीरा राजपूत

    करवाचौथ वाले दिन शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का लुक काफी सिंपल दिखा। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। कानों में ईयरिंग्स थे और हाथ में एक चमकीला सा बैग भी था।

    नताशा दलाल

    नताशा दलाल को पैपराजी ने कार में स्पॉट किया। वरुण धवन की पत्नी सूट पहने नजर आईं। वो बैंगनी कलर की ड्रेस में काफी सिंपल लग रही थीं।

    कियारा आडवाणी

    कियारा आडवाणी ने अपने हाथ में सिर्फ एक स्टार बनाया हुआ था और इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 

    इसी तरह आज बॉलीवुड ने अपना करवाचौथ सेलिब्रेट किया है।

    Tags