Love Sex Aur Dhokha 2 की कहानी में है बिग बॉस का ट्विस्ट, जानिए कैसी होने वाली है फिल्म

    लव सेक्स और धोखा 2 में बिग बॉस की कहानी दिखाई जाएगी?

    Love Sex Aur Dhokha 2 की कहानी में है बिग बॉस का ट्विस्ट, जानिए कैसी होने वाली है फिल्म

    लव सेक्स और धोखा 2 का एलान बिग बॉस 16 के दौरान ही हो गया था। एकता कपूर ने शो पर आकर निमृत कौर अहलुवालिया को अपनी फिल्म के लिए चुना था। अब इसकी कहानी में बिग बॉस ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। पहले पार्ट लव सेक्स और धोखा में तीन अलग-अलग कहानियां दिखाई गई थी। अब इसके दूसरे पार्टी में भी कुछेक ऐसी ही कहानी को ऑडियंस तक पहुंचाया जायेगा। दूसरे पार्ट की कहानी ऑडियंस को हैरान करने वाली है। रिपोर्ट की माने तो ये कहानी बिग बॉस पर बेस्ड होगी। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    लव सेक्स और धोखा 2 के एलान के बाद ये साफ हो गया था कि मेकर्स इस बार कुछ अलग और नया लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन बाद में ये आफ हो गया कि कुछ अलग दिखाने के लिए एकता कपूर बिग बॉस के थीम पर कोई कहानी गढ़ रही हैं। इस कहानी में बिग बॉस जैसे शो में रहने वाले कुछ कंटेस्टेंट औ फिर उनकी लव स्टोरी को दिखाया जा सकता है। निमृत कौर अहलुवालिया एक अहम किरदार में नज़र आने वाली थीं। ऐसी खबरें हैं की एक्ट्रेस ने बोल्ड सीन की वजह से फिल्म छोड़ दी है! उनके साथ अनुपम जोरदार और रोजाना एल्सा के होने की खबर है। पुष्टि नहीं की गई है।

    साल 2010 में रिलीज़ हुई फिल्म लव सेक्स और धोखा के अनोखे फॉर्मेट को पसंद किया गया था। फिल्म में अंशुमन झा, नुसरत भरुचा, राजकुमार राव, नेहा चौहान, आशीष शर्मा जैसे एक्टर्स ने अहम भूमिका निभाई थी। अब दूसरे पार्ट का पोस्टर शेयर कर एलान हो गया है। बस फिल्म को थिएटर में देखने का इंतजार हो रहा है। ये फिल्म बालाजी टेलीफिल्म्स और कल्ट मूवीज़ ला रहे हैं। लव सेक्स और धोखा 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर ने मिलकर प्रोड्यूसर किया है। इस फिल्म को दिबाकर बैनर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 19 अप्रैल 2024 थिएटर में दस्तक देगी।

    Tags