बिग बॉस 16 की निमृत कौर बॉयफ्रेंड संग नैन-मटक्का करती आईं नजर, आपने देखी नई फोटोज?

    निमृत कौर ने शेयर की अपने बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें लेकिन ये शिव ठाकरे नहीं हैं, जानके हैं कौन हैं?

    बिग बॉस 16 की निमृत कौर बॉयफ्रेंड संग नैन-मटक्का करती आईं नजर, आपने देखी नई फोटोज?

    बिग बॉस 16 में इस बार काफी कुछ अलग देखने को मिला। एमसी स्टेन ने शो जीता लेकिन उनके रिएलिटी शो जीतने का बज नहीं था। उनकी जगह निमृत कौर और प्रियंका चहर में रेस लगती नजर आ रही थी। लेकिन निमृत कौर बाहर हो गईं और पासा पलट गया। लेकिन निमृत को बिग बॉस 16 में रहते हुए ही काम मिल गया। 

    एक्ट्रेस अब बाहर हैं। उन्हें फराह खान की पार्टी में देखा गया था। वो शिव के साथ एक ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस में नजर आई थीं। कई बार शिव के साथ उनका नाम जोड़ा गया लेकिन ये पूरी तरह से गलत साबित हुआ। एक्ट्रेस का एक बॉयफ्रेंड है जिसे उनका रूमर्ड बॉयफ्रेंड कहा जाता है क्योंकि उन्होंने खुद उसका नाम कंफर्फ नहीं किया है। जबकि वो बिग बॉस 16 के दौरान अपना बाहर एक बॉयफ्रेंड होने की बात बता चुकी हैं।

    एक्ट्रेस अब अपने इसी बॉयफ्रेंड के साथ नजर आई हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो कोलाज रीशेयर किया है। निमृत और उनका बॉयफ्रेंड इसमें अलग अलग पाउट और पोज बनाते नजर आ रहे हैं। ये और कोई नहीं बल्कि उनके को-स्टार माहिर पांधी हैं।

    निमृत कौर ने साल 2019 में सीरियल छोटी सरदारनी से टीवी की दुनिया में कदम रखा था और इस सीरियल से वो घर घर का नाम बन गई थीं। जबकि इससे पहले वो मॉडलिंग करती थीं। एक्ट्रेस कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी थीं। 

    एक्ट्रेस को अब फिल्म में भी ऑफर मिल गया है। निमृत फिल्म लव, सेक्स और धोखा में नजर आएंगी। उन्हें ये ऑफर एकता कपूर ने दिया है। एकता घर के अंदर आई थीं। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट से ऑडिशन लिया था और उसके बाद उन्होंने निमृत को वहीं उनका रोल बताकर फाइनल कर लिया था। क्या आप निमृत को उनकी नई फिल्म में देखने के लिए एक्साइटेड हैं?

    Tags