माधुरी दीक्षित को याद आये थलाइवा रजनीकांत, तस्वीर शेयर कर लिखा ये खास मैसेज
मुंबई में भारत बनाम न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच के दौरान माधुरी दीक्षित ने फिल्म 'उत्तर दक्षिण' के को-स्टार सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात की थी।

Dr. Sriram, Madhuri Dixit and Ranjikant
माधुरी दीक्षित एक डांसिंग डीवा और बॉलीवुड की एक्सप्रेशन क्वीन हैं। दूसरी ओर सुपरस्टार रजनीकांत टैलेंट के पावरहाउस हैं। ये दोनों स्टार्स दशकों से अपने गजब के हुनर के साथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। यह कमाल की जोड़ी पहले भी एक फिल्म में साथ काम कर चुकी है। माधुरी दीक्षित ने हाल ही में मेगास्टार के साथ एक तस्वीर साझा की और 'उत्तर दक्षिण' में टैलेंटेड एक्टर के साथ काम करने के एक किस्से को याद किया।
कुछ दिन पहले माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप सेमीफाइनल देखने गई थी। इस दौरान वह अपने को-स्टार रजनीकांत से मिली और उनके साथ एक सेल्फी ली। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की और उस समय का एक किस्सा साझा किया जब वह फिल्म 'उत्तर दक्षिण' में एक्टर के साथ शूटिंग कर रही थी।
'कलंक' एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान साउथ स्टार उनसे मराठी में बात करते थे। उन्होंने आगे कहा कि आज भी जब वह उनसे मिलती हैं, तो 'जेलर' एक्टर को वह फिल्म याद आती है जो उन्होंने साथ में की थी। माधुरी ने पति श्रीराम नेने रजनीकांत के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कह दो उत्तर वालों से दक्षिण वाले आ गए हैं ....' यह एक गाना था जो हमारी फिल्म 'उत्तर दक्षिण' में था। मुझे याद है इसकी शूटिंग के दौरान रजनी जी मुझसे हमेशा मराठी में ही बात किया करते थे और आज भी हम जब भी मिलते हैं तो वो इस का जिक्र जरूर करते हैं। क्या कमाल के इंस्पिरेशनल शख्स हैं रजनीकांत जी। वो हमेशा अपनी सरलता से मुझे हैरान करते हैं।'
1987 में रिलीज़ हुई फिल्म 'उत्तर-दक्षिण' में रजनी और माधुरी के अलावा जैकी श्रॉफ और भारती ने भी काम किया था। इसकी कहानी शुभाष घई ने लिखी थी। वहीं प्रभात खन्ना ने इसे डायरेक्ट किया था। माधुरी की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इसमें माधुरी व्हाइट शर्ट और जींस में वहीं रजनीकांत ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे हैं। माधुरी के पति ने टीम इंडिया की जर्सी पहनी हुई है।
माधुरी दीक्षित ने अपने फ़िल्मी करियर में 'तेजाब', 'प्रेम प्रतिज्ञा', 'दिल', 'बेटा', 'दिल तो पागल है', 'लज्जा' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि, 'देवदास' फिल्म की सक्सेस के बाद एक्ट्रेस ने इंडिया छोड़ दिया और अपनी शादीशुदा जिंदगी में मशगूल हो गई। शुक्र है 5 साल के ब्रेक के बाद वह इंडिया लौट आई और फिल्म 'आजा नचले' से स्क्रीन पर दोबारा वापसी की। हाल ही में एक्ट्रेस साल 2022 में रिलीज़ हुई वेब सीरीज 'द फेम गेम' में एक्टर संजय कपूर और कई अन्य लोगों के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आई। आखिरी बार माधुरी पिछले साल रिलीज़ हुई 'मजा मां' में नजर आई थी। तो वहीं रजनीकांत फिल्म 'लाल सलाम' में नजर आने वाले हैं।