खान परिवार के फैमिली डिनर पहुंची मलाइका अरोड़ा, अरबाज-शूरा भी थे मौजूद
अरबाज खान और शूरा खान के साथ खान परिवार के फैमिली डिनर में पहुंची मलाइका अरोड़ा

बीते शुक्रवार को खान परिवार का मुंबई के एक रेस्टोरेंट में फैमिली डिनर था। इसमें सलीम खान सहित अरबाज खान और उनकी वाइफ शूरा खान थीं। रवीना टंडन भी यहां पहुंची थीं। उनकी एक फिल्म आई है पटना शुक्ला और अरबाज खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात थी मलाइका अरोड़ा का इस फिल्म में आना।
मलाइका अरोड़ा अपनी मां और बहन अर्पिता के साथ इस फैमिली डिनर में पहुंची थीं। अरबाज-शूरा और मलाइका दोनों ही की वीडियोज इस डिनर से सामने आई हैं। दोनों ने आपस में मुलाकात की थी या नहीं, ये तो नहीं पता लेकिन दोनों एक ही डिनर पार्टी में जरूर पहुंचे थे। दरअसल एक वीडियो है जिसमें अरबाज खान और शूरा वेन्यू पर पहुंचे हैं। वो ब्लू शर्ट और जींस पैंट में नजर आ रहे हैं। उनके साथ शूरा ब्लैक कलर के आउटफिट मे हैं।
वहीं एक दूसरी वीडियो में सलीम खान अपनी नीली शर्ट पहने नजर आते हैं। उनके ठीक पीछे आप मलाइका अरोड़ा को व्हाइट कपड़ों में देख सकते हैं। वो अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि इस फैमिली डिनर में मलाइका अरोड़ा को सलीम खान ने ही बुलाया होगा।
बता दें कि मलाइका और अरबाज ने साल 2016 में अपने अलग होने का ऐलान कर दिया था और साल 2017 में दोनों ने ऑफिशियली डिवोर्स ले लिया था। दोनों का अरहान खान नाम का एक बेटा भी है जो अकसर सुर्खियों में छाया रहता है। अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा आज भी अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप मे हैं जबकि अरबाज खान ने शूरा से शादी करने से पहले जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट किया था।