मलाइका अरोड़ा रैंप पर आते ही हुईं ट्रोल, लोग बोले- मम्मी की साड़ी चीर-फाड़ के...

    मलाइका अरोड़ा एक बार फिर रैंप वॉक करती नजर आई हैं। उन्होंने अपना जलवा दिखाया है। लेकिन इस बार भी वो ट्रोल का शिकार हो गई हैं।

    मलाइका अरोड़ा रैंप पर आते ही हुईं ट्रोल, लोग बोले- मम्मी की साड़ी चीर-फाड़ के...

    बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का जलवा आज भी कायम है। कमाल की बात है कि एक्ट्रेस ने आज भी अपने आप को गजब का मेंटेन किया है। वो अभी भी फैशन शोज में नजर आती हैं और अच्छी खासी मॉडल्स उनके आगे फीकी पड़ जाती हैं। एक बार फिर मलाइका ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा है। दरअसल एक्ट्रेस ने मुंबई में होने वाले लैक्मे फैशन वीक में हिस्सा लिया था। और उनकी इस फैशन वीक की वीडियोज और फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। 

    मलाइका को कमर मटकाते हुए आप रैंप पर देख सकते हैं। उन्होंने नीले रंग की ड्रेस पहनी है और वो लहराते हुए आती हैं और अपना शो दिखाती हैं। मलाइका ने इस फैशन शो में आग ही लगाकर रख दी है। वो भले ही 48 साल की हो गई हैं लेकिन उन्होंने अपने आप को एकदम फिट रखा हुआ है। 

    मलाइका का वीडियो देखकर कुछ यूजर्स ने कमेंट किया और कहा, ''वो कमा की है।'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''इस उम्र में भी वाकई में कमाल की लग रही हैं।'' हालांकि कुछ को मलाइका पसंद नहीं आईं और उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्रोल ने लिखा, ''आटीं सिर्फ आंटी की तरह ही दिख रही हैं।'' एक दूसरे ट्रोल ने लिखा, ''मम्मी की साड़ी चीर-फाड़ के पहनी है। घर जा तेरी पिटाई होगी।'' एक ने तो उन्हें पुरानी उर्फी तक लिख दिया।

    मलाइका अरोड़ा वैसे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। वो और अर्जुन कपूर रिलेशनशिप मे हैं। जब भी दोनों साथ में नजर आते हैं, दोनों की चर्चा होने लगती है। हालांकि मलाइका अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान से भी मिलती हैं। जब वो अपने बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने जाती हैं तो अरबाज खान भी एयरपोर्ट पर आते हैं।

    Tags