मोनालिसा ने आधी रात को पति को किया किस, एक्ट्रेस ने ऐसे मनाया बर्थडे

    मोनालिसा सोमवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आधी रात को उनके पति ने उन्हें सरप्राइज दिया। एक्ट्रेस को ये सरप्राइज खूब पसंद आया है।

    मोनालिसा ने आधी रात को पति को किया किस, एक्ट्रेस ने ऐसे मनाया बर्थडे

    भोजपुरी स्टार मोनालिसा काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने टीवी और भोजपुरी दोनों ही इंडस्ट्री में खूब काम किया है और नाम बनाया है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब छाई रहती हैं और अपनी लाइफ के पल भी शेयर करती रहती हैं। आज यानी 21 नवंबर को एक्ट्रेस का जन्मदिन है। उनका जन्म 21 नवंबर, 1982 को हुआ था। एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे अपने पति के साथ सेलिब्रेट किया है। आधी रात को उनके पति विक्रांत ने उन्हें बर्थडे सरप्राइज किया और केक कटिंग की।

    विक्रांत ने एक वीडियो पोस्ट की है जिसे मोनालिसा के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में विक्रांत और मोनालिसा बैठे हैं। उनके सामने चॉकलेट केक है। एक्ट्रेस केक में जल रही मोमबत्तियों को फूंक मारती है और फिर केक काटती हैं। आखिर में एक्ट्रेस अपने पति को किस करती हैं। दोनों के वीडियो इंटरनेट पर काफी छा रही है और फैंस इसे पसंद भी कर रहे हैं। मोनालिसा को जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। विक्रांत ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ''हैप्पी बर्थडे माई वर्ल्ड मोनालिसा लव यू।''

    मोनालिसा ने अपनी और अपने पति विक्रांत की फोटोज भी शेयर की हैं। दोनों किस तरह से जन्मदिन वाला डे शेयर कर रहे हैं, इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा विस्वास है। उन्हें भोजपुरी सिनेमा में खूब प्यार मिला है। एक्ट्रेस 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस और नच बलिए जैसे रिएलिटी शोज में भी नजर आई थीं। मोनालिसा अकसर अपनी दिलकश फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और फैंस को ये बहुत पसंद आती हैं।  

    Tags