शादी की सालगिरह के दिन पति की याद में तड़प रही हैं मोनालिसा, पोस्ट शेयर करके सुनाया दिल का हाल

    भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा आज अपनी शादी की सालगिरह मना रही हैं। इस मौके पर मोनालिसा ने एक वीडियो शेयर करके अपने पति को बधाई दी है। 

    शादी की सालगिरह के दिन पति की याद में तड़प रही हैं मोनालिसा, पोस्ट शेयर करके सुनाया दिल का हाल

    भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा के लिए आज का दिन बेहद खास है। मोनालिसा आज अपनी शादी की छठी सालगिरह मना रही हैं। इस खास मौके पर मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में मोनालिसा अपने पति के साथ जमकर रोमांस करती नजर आ रही हैं। कभी मोनालिसा अपने पति के गाल पर किस कर रही हैं तो कभी केक कट कर रही हैं। इस वीडियो में मोनालिसा काफी खुश लग रही हैं। हालांकि वो बात अलग है कि असल जिंदगी में मोनालिसा अपने पति को मिस कर रही हैं। इस बात का खुलासा खुद मोनालिसा ने ही किया है।

    अपनी पोस्ट शेयर करते हुए मोनालिसा ने बताया है कि वो अपने पति विक्रांत सिंह को बहुत याद कर रही हैं। विक्रांत सिंह इस समय काम के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं। ऐसे में मोनालिसा अकेले ही घर पर शादी की सालगिरह मना रही हैं। अपने दिल का हाल बयां करते हुए मोनालिसा ने लिखा, शादी की छठी सालगिरह की बहुत बहुत बधाई हो मेरे प्यार...। वो 17 जनवरी 2017 का जादूई दिन था जब तुम मेरी जिंदगी में आए। मेरी जिंदगी को शानदार बनाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद...।  

    आगे मोनालिसा ने लिखा, आई लव यू पति...। मैं आज तुमको बहुत मिस कर रही हूं लेकिन ठीक है काम पहले पूरा होना चाहिए। क्या तुमको ये गाना याद है। क्या तुमको याद है कि किस तरह से साल 2008 में हम दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। गौरतलब है कि मोनालिसा और विक्रांत लंबे समय से एक दूसरे के साथ हैं। मोनालिसा ने विक्रांत के प्यार को अपनाने में पूरे पूरे 10 साल लगा दिए थे। 

    विक्रांत और मोनालिसा की पहली मुलाकात साल 2008 में 'दूल्हा अलबेला' के सेट पर हुई थी। दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई ये बात किसी को पता नहीं चला। प्यार का एहसास होने के बाद विक्रांत और मोनालिसा ने लिव इन में रहना शुरू कर दिया था। 10 साल लिव इन में रहने के बाद विक्रांत और मोनालिसा ने शादी कर ली। 

    Tags